Published On : Thu, Nov 22nd, 2018

बिना टिकट रेल सफर करनेवालों से वसूला 23.68 लाख रुपए का जुर्माना

नागपुर: एक बार फिर रेलवे ने बेटिकट यात्रियों से जुर्माना वसूल किया है. दक्षिण-पूर्व-मध्य रेल नागपुर मंडल की मंडल रेल प्रबंधक शोभना बंडोपाध्याय के मार्गदर्शन में जारी जांच अभियान के तहत केवल 8 दिनों में बेटिकट यात्रियों से 23,68,115 रुपये की पेनल्टी वसूली गई.

सीनियर डीसीएम आशुतोष श्रीवास्तव की अगुवाई में टिकट निरीक्षकों, वाणिज्य निरीक्षकों एवं रेल सुरक्षा बल कर्मियों के सहयोग से 169 यात्री गाड़ियों में जांच करते हुए 8324 मामले दर्ज किए गए.

Gold Rate
May 13- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,61,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,50,200 /-
Silver/Kg ₹ 2,97,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इनमें बेटिकट यात्रियों के अलावा अनियमित यात्रा और बिना बुकिंग के लगेज ले जाने वाले यात्री भी शामिल हैं. इसके अलावा स्टेशन परिसर और ट्रेनों में कूड़ा-कचरा फैलाकर गंदगी करने वाले 169 लोगों से दंड स्वरूप 16,900 रुपये का जुर्माना वसूला गया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement