Published On : Mon, Mar 13th, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

RRR को ऑस्कर, तालियों से गूंजा थियेटर, अवॉर्ड जीतने के बाद क्या बोले ‘नाटू नाटू’ बनाने वाले म्यूजिक कंपोजर एमएम कीरावानी?

Advertisement

बधाई हो… आखिर RRR ने 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स में अपना परचम लहरा ही दिया. जी हां… आपने सही समझा. एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर के गाने नाटू नाटू ने बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर जीत लिया है. आज हर इंडियन प्राउड फील कर रहा है, देशभर के फिल्मी फैंस नाटू नाटू गाने पर झूम रहे हैं. पहले गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड और अब ऑस्कर जीतना कम बड़ी बात नहीं है.

क्या बोले कीरावानी?
एमएम कीरावानी ने ऑस्कर के स्टेज पर गाना गाते हुए स्पीच दी. उन्होंने कहा- इसे संभव बनाने के लिए शुक्रिया. उन्होंने अपनी स्पीच में हर किसी का आभार जताया. कीरावानी जब स्पीच दे रहे थे तो उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी. दूसरी तरफ, ऑस्कर के मंच पर सिंगर काल भैरव और हालु सिप्लिगंज ने नाटू नाटू गाने पर लाइव परफॉर्मेंस दी. ऑस्कर अवॉर्ड्स का आयोजन अमेरिका के लॉस एंजलिस स्थित डोलबी थियेटर में हुआ.

RRR का बॉक्स ऑफिस पर बजा डंका
RRR का देश-विदेश में डंका बजा है. एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म ने इंडिया में 750 करोड़ से ज्यादा का नेट कलेक्शन किया. वहीं वर्ल्डवाइड मार्केट में भी आरआरआर की धूम रही. फिल्म ने 1100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. फिल्म में जूनियर एनटीआर, राम चरण लीड रोल में दिखे. अजय देवगन, आलिया भट्ट के कैमियो ने भी लोगों का दिल जीता. नाटू नाटू सॉन्ग को म्यूजिक कंपोजर एमएम कीरावानी ने बनाया है. 80वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में नाटू नाटू की जीत के बाद स्पीच देते वक्त एमएम कीरावानी इमोशनल हो गए थे.

कौन हैं एमएम कीरावानी?
एमएम कीरावानी जाने माने म्यूजिक कंपोजर, रिकॉर्ड प्रोड्यूसर, सिंगर और लिरिसिस्ट हैं. वे तेलुगू, तमिल और हिंदी सिनेमा के लिए काम करते हैं. डायरेक्टर एसएस राजामौली से कीरावानी का गहरा रिश्ता है. राजामौली उनके चचेरे भाई हैं. एमएम कीरावनी के बच्चे भी इंडस्ट्री से जुड़े हैं. बड़े बेटे काल भैरव सिंगर हैं, उन्होंने ही नाटू नाटू गाने को अपनी आवाज दी. छोटे बेटे का नाम श्री सिम्हा है. वे तेलुगू मूवीज में काम करते हैं. कीरावानी की पत्नी एमएम श्रीवल्ली लाइन प्रोड्यूसर हैं. कीरावानी महज 4 साल की उम्र में संगीत से जुड़ गए थे. कीरावानी ने साउथ ही नहीं कई बॉलीवुड गानों को भी बनाया है. इनमें गली में आज चांद निकला, तू मिले दिल खिले, आ भी जा, खूबसूरत है वो इतना, मैंने दिल से कहा, जादू है नशा है जैसे सुपरहिट सॉन्ग शामिल हैं.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.