Published On : Mon, Nov 5th, 2018

आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट और टेक्निशियन के प्रीलिम्स में 5 लाख आवेदक हुए पास

Advertisement

36 लाख से ज्यादा लोगों ने दी थी परीक्षा

नागपुर- रेलवे भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट्स और टेक्निशियन की भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) में 5 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स उत्तीर्ण हुए हैं.

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘दूसरे चरण की परीक्षाओं के लिए 5,88,605 कैंडिडेट्स ने परीक्षा उत्तीर्ण की है.’ आपको बता दें कि रेलवे ने असिस्टेंट लोको पायलट्स और टेक्निशन के 64,731 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था. जिन कैंडिडेट्स ने पहले चरण का सीबीटी दिया था, वह अपना स्कोर भी चेक कर सकते हैं.

इसके लिए उनको आरआरबी की अपने क्षेत्र की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा. कैंडिडेट्स अपनी एग्जाम शिफ्ट का मास्टर क्वेस्चन पेपर और फाइनल आंसर की भी ले सकते हैं. सभी नोटिफाइड पदों का कट ऑफ मार्क्स भी वेबसाइट पर उपलब्ध है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.