Published On : Mon, Jan 7th, 2019

कोल्ड्रिंक की बोतलों में शराब की तस्करी करनेवाले रिटायर्ड रेल कर्मी को आरपीएफ ने धर दबोचा

Advertisement

नागपुर: कोल्ड्रिंक की बड़ी बोतलों में शराब की तस्करी करनेवाले एक सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी को नागपुर की आरपीएफ की टीम ने पकड़ा है. धरे गए आरोपी का नाम जुमक गोहिते है और वह हिंगणघाट के संत कबीर वार्ड का रहनेवाला है.

जानकारी के अनुसार आरक्षक विकास शर्मा, अनीस खान , महिला प्रधान आरक्षक उषा तिग्गा, महिला आरक्षक सुषमा ढोमने और राज्य उत्पादन शुल्क विभाग के प्रभारी निरीक्षक के आर. चौधरी व सहायक दुय्यम निरीक्षक संजय मोरे ने संयुक्त रेड की. रेड के दौरान स्टाफ़ को नागपुर रेलवे स्टेशन के ओपन वेटिंग हाल में आरक्षक विकास शर्मा को एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में एक बैग के साथ दिखाई दिया, स्टाफ़ द्वारा पूछताछ करने पर उसके द्वारा कोई भी संतोष जनक जवाब नहीं दिया गया.

जिस पर स्टाफ़ द्वारा पकडे गए व्यक्ति को आरपीएफ थाना लाकर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम जुमक बाबू गोहिते बताया साथ ही उसने अपने बैग से महाराष्ट्र राज्य निर्मित शराब की बोतले निकालकर दिखाई और जानकारी दी कि कोल्ड्रिंक की बोतलों में यह शराब बेचने के लिए हिंगनघाट लेकर जाने वाला था. आरपीएफ की टीम ने व्यक्ति के पास से मिले 1812 रुपए कि शराब जब्त कर उसे आगे की कार्रवाई के लिए राज्य उत्पादन शुल्क विभाग के हवाले किया है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.