Published On : Mon, Sep 12th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

राउंड टेबल इंडिया (RTI) ने फ्रीडम ड्राइव यात्रा को झंडी दिखाकर किया रवाना

Advertisement

21 राज्यों के 136 शहरों से 21 हजार किलोमीटर की करेगा यात्रा

राउंड टेबल इंडिया (आरटीआइ) की ओर से रविवार को बेल्डीह गोल्फ कोर्स के बीओसी पवेलियन से फ्रीडम ड्राइव को झंडी दिखाकर रवाना किया गया. आइएसडब्ल्यूपी के एमडी नीरज कांत मौके पर मौजूद रहे और यात्रा में शामिल लोगों को बधाई देते हुए रवाना किया. आरटीआइ आजादी का अमृत महोत्सव की खुशी मनाने, देश की बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने और युवाओं को मुहिम से जोड़ने के उद्देश्य से यह यात्रा निकाली है. यह यात्रा देश के 21 राज्यों के 136 शहरों से 21 हजार किलोमीटर की यात्रा तय कर 16 दिसंबर को रांची में आकर समाप्त होगी.

यह फ्रीडम ड्राइव अक्टूबर में 19 को भिलाई से नागपुर और 20 को नागपुर से नाशिक जायेगी इस यात्रा का उद्देश्य स्वतंत्रता के 75वां वर्ष, आजादी का अमृत महोत्सव, देश के युवाओं को जोड़ना, देश के बुनियादी ढांचे के विकास को बढ़ावा देना है. इस यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में विभिन्न सामुदायिक सेवाओं का आयोजन भी किया जायेगा. आरटीआइ की ओर से दिव्यांग बच्चों (स्पेशल चाइल्ड) की मदद के लिए ज्ञानयोदय नोबल एकेडमी और जिला के उपायुक्त को व्हीलचेयर डोनेट किया गया. कार्यक्रम के दौरान आरटीआइ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष लखोटिया, लेडीज सर्कल की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मनीषा तुलस्यान मौजूद थीं.

आरटीआइ :
राउंड टेबल इंडिया (आरटीआइ) एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है जो 18-40 वर्ष के आयु वर्ग के सदस्यों का जोड़ता है. 1965 से भारत में आरटीआइ काम कर रहा है. भारत के 21 राज्यों के 136 शहरों में 5000 से ज्यादा सदस्यों और 20 हजार से अधिक एल्यूमिनाई के साथ लगभग 328 टेबल और अधिक ओपनिंग हैं. युवा उद्यमियों और पेशेवरों का एक गैर राजनीतिक, गैर सांप्रदायिक संगठन हैं जो धन जुटाने के लिए अपना समय और ऊर्जा लगाते हैं और एक बड़े सामाजिक उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए जमीनी स्तर पर काम करते हैं.

Advertisement

आरटीआइ एकमात्र शून्य ओवरहेड सामाजिक संगठन है जहां दाताओं या सीएसआर भागीदारों से प्राप्त कुल धन का निवेश करता है. शिक्षा से वंचित बच्चों को शिक्षित करना मूल उद्देश्य है. संयुक्त रूप से सभी टेबलर्स (इस संगठन के सदस्यों को कहते हैं) पिछले 15 वर्षों से प्रतिदिन एक से अधिक कक्षा का निर्माण करके इस मिशन को प्राप्त करने के लिए प्रेरित हैं. आरटीआइ हाल ही में शुरू किये गये प्रोजेक्ट हील के साथ साथ अन्य सार्थक सामुदायिक सेवाओं की गतिविधियों को पूरा करने के लिए भी प्रतिबद्ध है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.