Published On : Sat, Nov 7th, 2020

नेशनल कैंसर अवेयरनेस डे पर रोटरेक्ट क्लब दादा रामचंद बखरू सिंधु महाविद्यालय ने जनजागृति की

Advertisement

नागपुर– रोटरेक्ट क्लब दादा रामचंद बखरू सिंधु महाविद्यालय में नेशनल कैंसर अवेयरनेस डे (7 नवंबर ) के उपलक्ष में एक जन जागरण मुहिम आयोजित की गई. इसमें छात्रों ने एक लघु पथनाट्य प्रस्तुत किया.

जिससे उन्होंने कैंसर के लक्षण, उपचार और कैंसर से बचने के लिए हेल्दी लाइफ़स्टाइल का महत्व समझाया. एक फिजिकल फिटनेस जुंबा की भी इस दौरान प्रस्तुति की गई. तेजस्वी नी, मिनिता, कमल, पलाश, सोनाली, शशांक, आदित्य, इशिका, निकिता ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया.

डॉ सुमन केसवानी ने कार्यक्रम का संयोजन किया तथा डॉ.कमलकिशोर गुप्ता ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहयोग किया .

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.