Published On : Sat, Apr 8th, 2017

सिवेज से आय के स्रोत तलाशने नागपुर बने ‘रोल मॉडल’ : गडकरी

Advertisement


नागपुर:
नागपुर की तर्ज पर सिवेज से आय स्रोत बढ़ाने के उपाय अपनाने के िलए अन्य शहरों को भी प्रयास करना चाहिए। स्मार्ट सिटी के तहत वाराणसी की तर्ज पर नागपुर के अजनी या खापरी में रेल, बस और विमान परिवहन का संयुक्त हब तैयार करने से नागरिकों को काफी फायदा होगा। यह बात केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में आयोजित स्मार्ट सिटी समिट के समापन सत्र को बतौर विशेष अतिथि संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महामार्ग प्राधिकरण की पहल पर प्रायोगिक तौर पर ‘हइपर लूप सिस्टम’ के तहत विशेष परिवहन व्यवस्था तैयार की जाएगी। लंदन स्ट्रीट के लिए आरक्षित जगह पर रेडिसन होटल चौक से हिंगणा टी पॉइंट को जोड़ा जाएगा। देश के सभी शहरों को ‘वेस्ट से वेल्थ’ फॉर्मूले पर काम करने की जरुरत है। इससे स्वच्छ व प्रदुषण मुक्त शहर बनाने का मार्ग बनेगा। जल्द ही ६०० से ७०० ऑटो को ‘बायो सीएनजी’ में तब्दील किया जाएगा। अगले ३ माह में इलेक्ट्रिक से चलनेवाली बसें और ऑटो चलाने की शुरुआत की जाएगी। नागपुर में शीघ्र ही २० इलेक्ट्रिक टैक्सी की शुरुआत की जाएंगी। भविष्य की साफ़-सुथरी ईंधन के विकल्प के तौर पर एलएनजी उभरेगी। इस ईंधन की मदद से गंगा नदी में ‘मल्टी मोडल हब’ खड़ा करने की संकल्पना जल्द साकार की जाएगी।

कृषि क्षेत्र से ‘बायो ईंधन’ भरपूर मात्रा में प्रक्रिया कर उत्पादन को बढ़ाया जा सकता है। नागपुर के रेशिमबाग मैदान के करीब बनाए जा रहे कवि सुरेशभट्ट सभागृह में ‘सोलर पैनल’ लगाया जाएगा। ऊर्जा से बचनेवाले पैसों का लाभ कम शुल्क पर टिकट उपलब्ध कराकर नागरिकों को पहुंचाया जाएगा। नागपुर मेट्रो प्रकल्प देश का पहला प्रकल्प होगा जो ७५% ‘सोलर पावर’ से चलेगा। गडकरी ने विशेष तौर पर कहा कि नागपुर के विकास के िलए ‘डबल इंजिन'( देवेंद्र-नितिन) सक्रीय है। शहर विकास की गति दोनों के समविचारों से ‘बुलेट ट्रेन’ से भी तेज ज्यादा तेज गति पर दौड़ रही है। विकास करने के लिए मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति अहम कड़ी है। केवल यही नहीं नए के साथ साथ पुराने नागपुर को भी सुविधा सम्पन्न बनाने की अपील उन्होंने मनपा आयुक्त और महापौर से की। साथ ही अत्याधुनिक बाजार तैयार करने की जरूर को महसूस किया।

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
संविधान चौक पर युवाओं का महासैलाब! कई समर्थक हिरासत में, लेकिन जोश बरकरार!

संविधान चौक पर युवाओं का महासैलाब! कई समर्थक हिरासत में, लेकिन जोश...

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | #topnews #maharashtranews #vidarbhanews  #nagpurnews #news

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | #topnews #maharashtranews #vidarbhanews #nagpurnews...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप #NagpurNews #CrimeNews #PoliceAction #LatestNews #NewsUpdate

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप #NagpurNews #CrimeNews #PoliceAction #LatestNews #NewsUpdate

CCTV ने खोला ऑटो चालक का राज! #Nagpur #NagpurNews #Crime #AutoDriver #CCTV #TheftCase #PoliceAction

CCTV ने खोला ऑटो चालक का राज! #Nagpur #NagpurNews #Crime #AutoDriver #CCTV...

नागपुर के स्कूल में दर्दनाक हादसा! #NagpurNews #SchoolNews #Student  #NewsUpdate #Investigation

नागपुर के स्कूल में दर्दनाक हादसा! #NagpurNews #SchoolNews #Student #NewsUpdate #Investigation

भंडारा बंद को मिला व्यापक जनसमर्थन #vidarbhanews #bhandara #newsupdate #maharashtranews

भंडारा बंद को मिला व्यापक जनसमर्थन #vidarbhanews #bhandara #newsupdate #maharashtranews

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges