
नागपुर: बडकस चौक स्थित रोकड़े ज्वेलर्स में खरीदी करने आये 3 लोगों में से एक महिला द्वारा 1,18,395 रुपये कीमत की चेन चोरी करने की घटना हुई.
सेमिनरी हिल्स निवासी अश्विन मुकेश डोमले (27) ने कोतवाली पुलिस को शिकायत में बताया कि वे शुक्रवार को दोपहर 1.30 से 1.45 बजे के करीब बडकस चौक स्थित रोकड़े ज्वेलर्स की पहली मंजिल पर काम कर रहे थे.
इसी बीच 2 अज्ञात महिला व एक अज्ञात व्यक्ति चेन काउंटर पर आये. ट्रे में चेन दिखाने पर बीच में बैठी हुई महिला ने वहां रखी एक चेन चोरी कर ली. उसकी कीमत 1,18,395 रुपये बतायी गई.
शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...
Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...
नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...
नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...
अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...
जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...




