Published On : Thu, Mar 10th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

रोकड़े ज्वेलर्स ने महिला दिवस पर दिया नारी शक्ति का संदेश, आयोजित किया कार्यक्रम

Advertisement

नागपुर: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रोकड़े ज्वेलर्स की ओर से महिलाओं के लिए लक्ष्मी नगर शाखा में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर उन सखियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने महामारी के दौरान फ्रंटलाइन वॉरियर की भूमिका निभाई थी, जिनमें डॉक्टर, नर्सेस, पुलिस, फिटनेस और मोटिवेशनल स्पीकर, समाज सेवी और सफाई कर्मचारी आदि का समावेश है। इन सभी को रोकड़े ज्वेलर्स की संचालिका वंदना रोकड़े, अनामिका रोकड़े, संस्कृति रोकड़े द्वारा शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह के साथ तिलक करके सम्मानित किया गया। इस मौके पर मातृशक्ति/नारी शक्ति, कर्तव्य, प्रेम और साहस को समर्पित सुंदर नृत्य भी प्रस्तुत किए गए। इसके अलावा आमंत्रित किए गए मेहमानों और सखियों के साथ विविध गेम्स खेलें गए।

कलाविष्कार नृत्य एकेडमी की स्टूडेंट इशिका बारापत्रे की नृत्य प्रस्तुति से कार्यक्रम की धमाकेदार शुरुआत हुई, साथ ही निशा और सरिता ने जन्म बाई चा, घाई चा….. मराठी गीत पर नृत्य कर सबका मन मोह लिया। इसके पश्चात वी-के डांस एंड फिटनेस एकेडमी की और से 4-12 साल के बच्चों द्वारा बेटी, बहन, मां, पत्नी नारी के सभी रूपों को दर्शाते हुए सराहनीय प्रस्तुति दी गई।

इस मौके पर डॉ. अर्चना कोठारी, किरण मूंदड़ा, पी आई वैजन्ती मंडावधारे, पी आई श्रद्धा ढोमने,
डॉ. वैशाली अतलोया, डॉ. पूर्वा परखी, अरुणा चांदेकर, हर्षलता बेलखेड़े, रचना शर्मा, शिखा पीपलेवार, आरती करोसिया आदि अतिथि विशेष रूप से उपस्थित थे।

Advertisement

महिला दिवस के मौके पर रोकड़े ज्वेलर्स के लक्ष्मीनगर, महल, इतवारी और एयरपोर्ट के चार शोरूम में ग्राहकों की खास भीड़ देखी गई। इस अवसर पर रोकड़े ज्वेलर्स ने महिला ग्राहकों के लिए सोने, चांदी, प्लेटिनम और हीरे के आभूषणों का एक विशेष कलेक्शन लॉन्च किया था। ग्राहकों (विशेषकर महिला ग्राहकों) ने सभी प्रकार के आभूषण खरीदते समय अपनी पसंद के आभूषण खरीदने पर जोर दिया, चाहे वह सोना और चांदी, प्लेटिनम, हीरा या नवग्रह रत्न आभूषण हो।

रोकड़े ज्वेलर्स नागपुर शहर और विदर्भ में आभूषण निर्माण के क्षेत्र में एक अग्रणी और प्रतिष्ठित नाम है। आभूषणों की अपनी अद्वितीय शुद्धता, अविश्वसनीय शिल्प कौशल, पारंपरिक और आधुनिक के संयोजन वाले अभिनव आभूषण, ग्राहकों की संतुष्टि को पहली प्राथमिकता देने और उन्हें उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने की प्रतिबद्धता के कारण आज रोकड़े ज्वैलर्स नागपुरकर और विदर्भ निवासियों की पहली पसंद है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.