Published On : Tue, Aug 14th, 2018

इमामवाड़ा स्थित एक बार में तोड़फोड़ कर लूटपाट मचाई

Advertisement

नागपुर: इमामवाड़ा थानांतर्गत आवारी चौक के समीप स्थित एक बार में रविवार की रात एक अपराधी और उसके साथियों ने मामूली बात पर तोड़फोड़ शुरू कर दी. बार के कर्मचारी और ग्राहकों के साथ मारपीट की और गल्ले में रखे रुपये लूट लिए. इस घटना से कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति निर्माण हो गई थी. पुलिस ने नरसाला निवासी दीपक मधुकरराव पराडकर (40) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है.

आरोपियों में गवलीपुरा निवासी शेख शाहिद शेख रंगरेज (26) और उसके साथियों का समावेश है. दीपक आवारी चौक पर स्थित प्रिया बार में काम करते हैं. रविवार रात 11.45 बजे के दौरान शाहिद और उसके साथी बार में जा रहे थे. इसी दौरान बार से बाहर निकल रहे ग्राहक का शाहिद को धक्का लग गया. शाहिद और उसके साथियों ने उस ग्राहक से विवाद शुरू कर दिया. दीपक सहित अन्य कर्मचारियों ने उन्हें समझाया.

ग्राहक तो चला गया आरोपियों ने दीपक से ही विवाद शुरू कर दिया. बार में बैठे अन्य ग्राहकों के साथ भी मारपीट की. उसके साथियों ने बार में तोड़फोड़ शुरू कर दी. 1 आरोपी ने बार के काउंटर से 25 से 30 हजार रुपये लूट लिए. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से भाग निकले. इमामवाड़ा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है.

मारपीट कर लूट ली बाइक
लूटपाट की दूसरी घटना सक्करदरा थाना क्षेत्र में हुई. बाइक पर सवार 3 आरोपियों ने एक व्यक्ति से मारपीट कर उसकी बाइक लूट ली. पुलिस ने चंदननगर निवासी अनंत नारायण चौधरी (38) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है. अनंत रविवार की रात 9.15 बजे के दौरान सक्करदरा में पत्तल लेने गए थे. बुधवारी बाजार के मच्छी मार्केट में 25 से 30 उम्र के 3 आरोपी बाइक पर पीछे से आए.

Advertisement

अनंत को रुकाया और कहा कि तू शराब पीकर गाड़ी चला रहा है. एक युवक ने जबरन अनंत को उनकी बाइक क्र. एम.एच.34-बी.ए.3649 से नीचे उतारा. उनके साथ मारपीट की और बाइक छीनकर भाग निकले. सक्करदरा पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.