
नागपुर: हुड़केश्वर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर 1.75 लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया. पुलिस ने नीलकमलनगर, नरसाला रोड निवासी सुमंत रमेशराव दगड़कर (37) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है.
विगत 14 जुलाई की सुबह सुमंत अपने घर पर ताला लगाकर परिवार के साथ मौसेरी बहन की शादी में हिस्सा लेने धामनगांव रेलवे गए थे. इसी बीच चोरों ने ताला और चिटकनी तोड़कर घर में प्रवेश किया.
अलमारी में रखे सोने के जेवरात और नकद 25,000 रुपये पर हाथ साफ कर दिया. सुमंत घर लौटे तो चोरी का पता चला. उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी. हुड़केश्वर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है.
Chitaroli Nagpur : नागपुर के बप्पा आखिर बनते कहाँ हैं?
NEET विवाद पर युवाओं की राय, विशेषज्ञों से मंथन
RTO में रिश्वत का खेल बेनकाब! #NagpurNews #NagpurRTO #RTO #RTOScam #RTOCorruption #ACBRaid...
चुनाव आयोग बीजेपी का एजेंट, राऊत का गंभीर आरोप #maharashtranews #delhi #newsupdate...
दो बाइक की भीषण टक्कर! WCL कर्मचारी की मौत #Nagpur #RoadAccident #BikeAccident...
लॉज की आड़ में कथित देह व्यापार का खेल! नाबालिग समेत तीन...




