Published On : Mon, May 11th, 2020

बुद्ध जयंती के अवसर पर गर्जना जनक्रांति संघटन ने नागरिकों को दिया भोजनदान

Advertisement

नागपूर– बुद्ध जयंती के अवसर पर ‘ गर्जना ‘जनक्रांति संघटना की राष्ट्रीय अध्यक्षा रेशम भोयर की ओर से गिट्टीखदान आजाद नगर के धम्मज्योति बुद्ध विहार के आसपास के गरीब जरूरमंद 1200 लोगों को भोजनदान दिया .आजाद नगर के अध्यक्ष राजेश बघेल के यहां यह कार्यक्रम रखा गया था. इस दौरान सोशल डिस्टेन्ससिंग का पूरा पालन किया गया. इस दौरान संघटन के सदस्यों की ओर से लोगों से यह अपील की गई कि घर से एक ही सदस्य बाहर आए और खाना लेकर जाए.

इस समय भगवान बुद्ध और बाबासाहेब की मूर्तियों पर माल्यार्पण कर भंते सक्षम अत्तदर्शी की ओर से बुद्ध वंदना कर कोरोना पीड़ितों और शहर के नागरिकों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गई. इस दौरान रेशम भोयर ने नागरिकों को कोरोना संक्रमण से बचने के उपाय और सुरक्षा के उपाय बताएं. उन्होंने मास्क लगाने, हाथों को सैनिटाइजर से धोने और सामाजिक दूरी बनाने की नागरिकों से अपील की.

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रेशम भोयर, राजेश बघेल, कविता बघेल, शोभा गौर, संतोष बघेले, बबलू गोपाले, लहानेबाई गोपाले,पूर्णाताई, कांचन बघेले,एल्विन अर्विन, वनिता गोपाले,आशा बागाले,और मीनाक्षी समेत परिसर के नागरिकों ने पूरा सहयोग दिया.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.