Published On : Wed, Nov 9th, 2016

डामर घोटाले के खिलाफ मनपा में प्रदर्शन

Advertisement

congress-protest-nmc-2
नागपुर:
डामर घोटाले में शामिल कंपनियों और ठेकेदारो को ब्लैक लिस्ट किये जाने की माँग के साथ काँग्रेस ने महानगर पालिका में प्रदर्शन किया। शहर काँग्रेस अध्यक्ष विकास ठाकरे के नेतृत्व में मनपा मुख्यालय में किये गए प्रदर्शन में काँग्रेस कार्यकर्ताओं ने सत्तापक्ष बीजेपी और प्रशाषन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। काँग्रेस ने आरोप लगाया की दोषी कंपनियों को जानबूझकर बचाया गया है। ठाकरे के मुताबिक काँग्रेस ने पहले भी इस मामले में अपनी शिकायत मनपा से की थी जिस पर इस मामले पर ठोस कार्यवाही किये जाने का आश्वाशन उन्हें दिया गया था पर अब तक कोई फैसला नहीं लिया गया। इस मामले में सड़क में डामरीकरण में घोटाला किये जाने के बाद भी इन कंपनियों और ठेकेदारो पर कार्यवाही किये जाने की बजाय इन्हें बचाने का आरोप काँग्रेस द्वारा लगाया गया है।

इस प्रदर्शन के बाद काँग्रेस के नगरसेवक और कार्यकर्त्ता महापौर प्रवीण दटके से मिलकर उन्हें निवेदन भी सौपा। काँग्रेस ने अपने निवेदन में मामले में शामिल ठेकेदारो और कंपनियों को ब्लैक लिस्ट किये जाने की माँग की। काँग्रेस इस माँग पर महापौर ने उचित कार्यवाही का भरोषा दिया पर उन्होंने कहाँ की कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने का अधिकार उनके पास नहीं है पर वो मनपा प्रशाषन को इस माँग से अवगत करायेगे।

congress-protest-nmc-1
विकास ठाकरे के अनुसार डामर घोटाले के सामने आने के बाद उन्होंने कई बार इस मसले को उठाया पर कुछ नहीं हुआ। अब जब तथ्यों के साथ आरोप साबित हो चुके है फिर भी आरोपियों को बचाया जा रहा है। पर अब ऐसा बर्दाश्त नहीं किया जायेगा अगर हमारी माँग नहीं मानी गई तो आंदोलन और तीव्र पैमाने पर किया जायेगा। इस प्रदर्शन में शहराध्यक्ष विकास ठाकरे के साथ प्रकाश धवड, किशोर जिचकर, उमाकांत अग्निहोत्री, राजू व्यास, विक्रम पनकुले के साथ सैकड़ो कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

– राजीव रंजन कुशवाहा

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.