Published On : Thu, Jul 12th, 2018

चंद्रपुर में एक तरफा प्यार में सड़क छाप मजनू ने किया युवती पर जानलेवा हमला

Advertisement

चंद्रपुर/नागपुर: वह आते जाते रोज उसे तंग करता था. उसकी सुंदरता पर सरेआम छेड़छाड़ किया करता था.बिना किसी से डरे उसका रास्ता रोक लेता था. वह डरी सहमी चुपचाप यह सब कुछ सहती रही. अपने पिता को भी बताया, लेकिन सीधे-साधे लोग कुछ न कर पाए और यह चुप रहना ही चंद्रपुर की युवती के लिए जानलेवा साबित हुआ.

सड़क छाप मजनू के बार-बार प्यार के प्रस्ताव को ठुकराने की सजा उसे सरेआम दे दी गई, वह भी उसके ही जन्मदिन पर.
पढ़ाई के साथ-साथ अपने पिता के कामों में हाथ बटाने वाली निर्दोष युवती (नाम नहीं ले सकते) अपने जन्मदिन के उपलक्ष में आज नए कपड़े पहन कर स्थानीय अचलेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए निकली. रास्ते में ही मन्नान शेख नामक सड़क छाप मजनू, जो हमेशा उसे उसे छोड़ता और तंग करता था, ने उसने उसका रास्ता रोक लिया और बदतमीजी करने लगा.

परेशान हो युवती ने मदद के लिए चारों ओर देखा लेकिन किसी ने बीच बचाव नहीं किया. और कहा सुनी में जब उस दानव को लगा यह किसी तरह मान नहीं रही तो अपनी जेब से चाकू निकालकर ताबड़तोड़ उसके गले और हाथ पर वार करने लगा. बदहवास युवती अपने गले पर हाथ रखकर मदद की गुहार लगाने दौड़ी. इस बीच हमला कर मन्नान शेख फरार हो गया. खून से सनी युवती को देख कर वहां मौजूद कुछ लोग दौड़ पड़े और उन्होंने उसे अस्पताल में भर्ती कराया. मामला कोतवाली थाने में दर्ज किया गया है आरोपी की तलाश जारी है.

Advertisement

समाज में सभी और महिलाओं पर होने वाले अत्याचार के सैकड़ों उदाहरण हमारे समक्ष है बावजूद इसके एक निरीह युवती को पहले सरेआम छेड़ा जाता है बार-बार उसे तंग किया जाता है और फिर जब वह नहीं मानती तब बड़ी ही गुंडई के साथ उस पर जानलेवा हमला किया जाता है. इस तरह के गुंडों पर अब कड़ाई से लगाम लगाने की जरूरत है साथ ही यह घटना समाज में फैली अराजकता और कानून व्यवस्था की भी पोल खोलती है.

By Narendra Puri

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.