Published On : Sat, Nov 7th, 2020

सड़क निर्माणकार्य से धंदा हो रहा चौपट, गड्डीगोदाम का आरयूबी करे शुरू

दुकानदारो ने रेल अधिकारी से की मांग

नागपुर. कामठी रोड पर गड्डीगोदाम के पास रेलवे अंडरब्रिज पर पिछले कई दिनों से काम जारी है. इसके चलते कामठी रोड गड्डीगोदाम से लेकर कड़बी चौक तक बंद होने से नागरिकों के साथ ही गड्डीगोदाम के दूकानदारों को भी काफी परेशानीयो का सामना करना पड़ रहा है. आरयूबी बंद रहने से लोगों को बेवजह सदर का लंबा चक्कर लगाते हुए जाना पड़ रहा है.

Gold Rate
May 22- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 160,100 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,71,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

कड़बी चौक से आनेवाले और बर्डी की ओर से जाने वाले दोनों ही सदर के इतने दिनों से बंद पड़े आरयूबी की वजह से के दूकानदारों का धंधा मार खा रहा है. इसे देखते हुए गड्डीगोदाम के दूकानदार एसोसिएशन ने डीआरएम ऑफिस में जाकर अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) अनूप कुमार सत्पथी से आरयूबी को खोलने की मांग की.

जिस पर उन्होंने 12 नवंबर को इसे पुनः शुरू करने के बारे में एसोसिएशन को जानकारी दी. बैठक में एसोसिएशन की ओर से संजय धनराजानी , कमल मोटवानी, राजेश दुधानी, प्रकाश दयारामानी, सनी दुधानी, धीरज दुधानी, नवीन दयारामानी, श्याम मनवानी व नोतन गिडवानी उपस्थित थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement