Published On : Fri, Jul 8th, 2016

तेज बारिश के चलते ड्राइवर को नहीं दिखा पेड़, बस टकराई, 3 मृत

Advertisement

8 गंभीर रूप से घायल

Takalghat Bus Accident

नागपुर: एक निजी ट्रैवल्स बस के पेड़ से टकरा जाने की वजह से, बस में सवार 3 यात्रियों की मृत्यु हो गई तथा 8 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना सुबह टाकलघाट के पास हुई। हादसे के वक्त बस में 45 यात्री सवार थे। घायलों को उपचार के लिए शासकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार ट्रैवल्स बस क्रमांक एमएच 32 बी 4231 नागपुर की तरफ तेज रफ्तार में आ रही थी। बारिश तेज होने की वजह से बस चालक को सड़क के किनारे का पेड़ दिखाई नहीं दिया और बस पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया और बस पलट गई। तीन यात्रियों की जगह पर ही मौत हो गई। गंभीर रुप से घायल आठ यात्रियों को तुरंत ही नागपुर स्थित शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। बस की टक्कर और रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जिस पेड़ से बस टकराई, वह अपनी जड़ से पूरी तरह हिल गया है और एक ओर झुक गया है। एमआइडीसी बोरी पुलिस इस हादसे की जाँच कर रही है।

The deceased passengers from the Road Mishap
The ambulance, cranes and on-lookers of the road mishap

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.