Published On : Sat, Apr 25th, 2015

वर्धा : दुर्घटना में एक मृत, दूसरा घायल

Advertisement


वर्धा।
जिले के सिंदी रेलवे थाना अंतर्गत एक बाइक पोल से टकरा गई, जिससे बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल है. यह दुर्घटना गुरुवार की शाम में हुई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार नागपुर जिले के बूटीबोरी के समीप स्थित टाकलघाट में विवाह समारोह था. नागपुर निवासी ज्ञानेश्‍वर वाघमारे बाइक क्र. एमएच 32 डी 5031 से टाकलघाट से लौट रहा था. तब सिंदी रेलवे के समीप एमआईडीसी क्षेत्र के रोड पर ज्ञानेश्‍वर की बाइक बिजली के पोल से टकरा गई. हादसे में ज्ञानेश्‍वर वाघमारे की मौत हो गई. जबकि उसके साथी गुणवंत गुरीले घायल है. सिंदी रेलवे पुलिस जांच कर रही है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.