Published On : Thu, Oct 20th, 2016

रेडियो शो के दौरान हार्ट अटैक आने से 23 वर्षीय RJ की मौत

Advertisement

RJ Shubham

नागपुर: निजी रेडियो स्टेशन में कार्यरत RJ की शो के दौरान हार्ट अटैक आने से मृत्यु हो गई। 23 वर्षीय युवा RJ शुभम कथे रेडियो मिर्ची में कार्यरथ थे। RJ शुभम रेडियो स्टेशन में सुबह 7 से 11 के बीच प्रसारित होने वाले कार्यक्रम “हाय नागपुर” नामक शो होस्ट किया करते थे। यह कार्यक्रम और शुभम का प्रस्तुतीकरण रेडियो सुनने वाले श्रोताओ के बीच काफी लोकप्रिय था।

हमेशा की तरह शुभम अपना शो बुधवार सुबह भी होस्ट कर रहे थे। इसी बीच तक़रीबन 9 बजकर 30 मिनिट पर कमर्शियल ब्रेक के दौरान बाथरूम गए जहाँ उनकी छाती में अचानक दर्द शुरू हुआ। जिसके बाद वो तुरंत बाथरूम से बहार आये और ऑफिस के गार्ड में सीने में दर्द होने की बात कहते हुए तुरंत अस्पताल ले जाने को कहाँ। अस्पताल के गार्ड अन्य कर्मचारियों के साथ उन्हें हाई टेक केयर हॉस्पिटल ले जाया गया। जहाँ से उन्हें मेयो अस्पताल के लिए रेफर किया गया। उनके साथी उन्हें तुरंत मेयो अस्पताल लेकर गए जहाँ डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित किया। डॉक्टर ने शुभम की मौत हार्ट अटैक से होने की जानकारी दी। 23 वर्षीय युवा RJ की हार्ट अटैक की वजह से मृत्यु की खबर पाकर उनके मित्र, शुभचिंतक और परिवार के लोग स्तब्ध है।

सीताबर्डी इलाके में रहने वाले शुभम ने कड़ी मेहनत के बल पर विपरीत परिस्थितियों के बीच से अपना मुकाम बनाया था। युवा बेटे की अचानक मृत्यु से स्तब्ध परिजनों के मुताबिक शुभम ठीक ठाक था रोज की ही तरह नाश्ता करके वो घर से सुबह साढ़े छह बजे निकला था। पर उसके शो के दौरान ही उसकी मृत्यु हो गई।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.