Published On : Sat, May 9th, 2015

कन्हान : एसिड युक्त पानी से परिसर की खेती और पशु प्राणियों को धोका

Advertisement

Kampani che Acid Yukat Pani Tekadi
कन्हान (नागपुर)। नागपुर-जबलपुर महामार्ग पर प्रिसीजन टॉवेल कंपनी टेकाडी (तार कंपनी) से एसिड युक्त पानी नालियों द्वारा खेत में छोड़ने से खेत और पशु प्राणियों को धोका निर्माण हुआ है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार नागपुर-जबलपुर महामार्ग 7 पर स्थित प्रिसीजन टॉवेल कंपनी में तार बनाने की प्रक्रिया में अधिक प्रमाण में एसिड का उपयोग किया जाता है. एसिड युक्त पानी नालियों द्वारा खेतों में छोड़ा जाता है. उपजाऊ जमीन ख़राब हो रही है. गर्मी में प्यासे पशु प्राणी पानी पीकर बिमार पड रहे है. इस कंपनी के एसिड युक्त पानी की बार-बार ग्रामपंचायत, पटवारी, तहसीलदार और रामटेक प्रदुषण महामंडल को शिकायत और जानकारी देकर कुछ फायदा नही हुआ. तहसीलदार और प्रदुषण महामंडल के अधिकारी ऊपरी जाँच करके प्रकरण ठंडे बस्ते में डाल रहे है.

वास्तव में देखा जाय तो किसानों ने किसकी ओर मदद मांगे ? ये चिंता का विषय है. गत तीन वर्षों से सुखा, अतिवृष्टी, ओलावृष्टि इस नैसर्गिक आपदा से इस परिसर के किसान नुकसान में है. और बची कूची कसर ये कंपनी पूरी कर रही है. इस दूषित पानी से जान को खतरा है. कंपनी की जाँच करके प्रिसीजन टॉवेल कंपनी के मालिक के खिलाफ कार्रवाई करे और पिडित किसानों को नुकसान भरपाई दे ऐसी मांग भगवानदास यादव, विषाधार कांबले, शामराव कांबले, मोतीराम कांबले, शैलेश सातपैसे, राजू रतन कामले, अरविंद यादव आदि ने की है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.