Published On : Thu, Nov 26th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर में पहली बार ‘राइजिंग नागपुर’ इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट मीट 2026

30 नवंबर को होगा आयोजन
Advertisement

नागपुर में पहली बार ‘राइजिंग नागपुर’ इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट मीट 2026नागपुर। नागपुर के बुनियादी ढांचे को नई दिशा देने और निवेश की संभावनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 30 नवंबर को ‘राइजिंग नागपुर – इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट मीट 2026’ का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में आयोजित पत्र परिषद में नागपुर की महापौर नीता ठाकरे ने जानकारी दी। इस दौरान मनपा आयुक्त विपिन इटनकर भी उपस्थित थे।

महाराष्ट्र राज्य बुनियादी ढांचा विकास महामंडल (MSIDC) नागपुर महानगरपालिका (NMC) और नागपुर महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (NMRDA) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह सम्मेलन शाम 4 बजे होटल रेडिसन ब्लू में होगा।सम्मेलन में नागपुर और विदर्भ में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए निवेश के अवसरों पर चर्चा की जाएगी। सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP), BOT और DBFOT जैसे मॉडलों के माध्यम से विकास परियोजनाओं को गति देने पर विचार-विमर्श होगा।

महापौर नीता ठाकरे ने बताया कि इस सम्मेलन के माध्यम से नागपुर की निवेश क्षमता को सामने लाने और निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। सम्मेलन में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।इसके अलावा राज्य के कई मंत्री, विकासक, संस्थागत निवेशक, इंफ्रास्ट्रक्चर फंड, EPC कंपनियां और वित्तीय संस्थाएं भी सम्मेलन में शामिल होंगी।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.