Published On : Mon, Oct 1st, 2018

ऋषि कपूर इस बीमारी के इलाज के लिए अमेरिका रवाना, ट्विटर पर दिए संकेत

Advertisement

बॉलीवुड एक्‍टर ऋषि कपूर की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म मुल्क भले ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल न दिखा सकी हो लेकिन दर्शकों को उनकी एक्टिंग काफी पसंद आई. इस फिल्म में उनके अलावा तापसी पन्नू, प्रतीक बब्बर और आशुतोष राणा ने भी स्क्रीन शेयर की. ये कहानी एक ऐसे मुस्लिम परिवार पर बेस्ड है जिसका बेटा(प्रतीक बब्बर) बम धमाके को अंजाम देने में शामिल होता है.

ऋषि कपूर अपने एक ट्वीट के कारण फिर से सुर्खियों में आ गए हैं. ऋषि कपूर ने अपने ट्वीट से खुलासा किया है कि वह किसी बीमारी के इलाज के लिए चलते अमेरिका जा रहे हैं. हांलाकि उन्‍होंने ये नहीं बताया कि वे किस बीमारी से पीड़ित हैं. उन्होंने अपने फैंस से गुजारिश की है कि वे किसी तरह का कोई अनुमान फिलहाल न लगाएं.

Gold Rate
Sept 17,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,29,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

ऋषि ने अपने ट्वीट में लिखा, हेलो! मैं कुछ मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए अमेरिका जा रहा हूं लिहाजा कुछ समय के लिए काम से छुट्टी ले रहा हूं. मैं अपने शुभचिंतकों से गुजारिश करता हूं कि वे चिंता न करें बेकार में अटकलें न लगाएं. मुझे फिल्म इंडस्ट्री में 45 साल से ज्यादा हो गए हैं. आपके प्यार और शुभकामनाओं के साथ, मैं जल्द ही वापस आऊंगा.

ऋषि कपूर के इस ट्वीट के शेयर करने के साथ ही उनके फैन्स एक्टिव हो गए और अपनी प्रतीक्रिया देनी शुरू कर दी. उनके फैंस ने उनके स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर चिंता जाहिर की और उनके जल्‍द ठीक होने की कामना की है.

Credit: India.com

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.