Published On : Fri, Dec 30th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

क्रिकेटर ऋषभ पंत सड़क हादसे में बुरी तरह घायल, रुड़की लौटते समय रेलिंग से टकराई कार

Advertisement

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत की कार का दिल्‍ली से घर लौटते समय बड़ा हादसा हो गया। रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के समीप मोड पर उनकी कार कर एक्सीडेंट हो गया।

जिस स्थान पर क्रिकेटर ऋषभ की कार दुर्घटनाग्रस्त हुई, वह ब्लैकस्पाट है। हादसे का कारण नींद की झपकी आने का अनुमान लगाया जा रहा है। कार में ऋषभ अकेले थे, वह खुद गाड़ी चला रहे थे। उन्हें देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल लाया जा रहा है।

पैर में चोट, की जाएगी प्‍लास्टिक सर्जरी

डॉक्‍टरों के मुताबिक ऋषभ पंत के माथे और पैर में चोट आई है। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक देहात स्वप्न किशोर सिंह मौके पर पहुंच गए हैं। सक्षम हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ सुशील नागर ने बताया कि फिलहाल ऋषभ पंत की हालत स्थिर बनी हुई है, उनको रुड़की से देहरादून के मैक्‍स अस्‍पताल रेफर किया गया है। वहां उनकी प्‍लास्टिक सर्जरी की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.