Published On : Sun, Mar 31st, 2019

कामठी: आर.के. इंडस्ट्रीज फोम की कंपनी में लगी आग

Advertisement

कामठी: कामठी तहसील के महालगांव स्थित आर.के. इंडस्ट्रीज (ऋषभ फोम) कंपनी में शनिवार की शाम 5.30 बजे के दरम्यान आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि थोड़ी ही देर में ही पूरा परिसर आग की चपेट में आ गया. व्यापक पैमाने पर कंपनी में रखा फोम धू-धू कर जलने लगा. आग लगने की घटना से कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों में हड़कंप मच गया. वहीं आग की खबर जैसे-जैसे फैली, कंपनी के पास लोगों का जमावड़ा लग गया.

कंपनी के कर्मचारियों द्वारा कंपनी में खड़े लोडिंग, अनलोडिंग के वाहनों को तुरंत परिसर से बाहर निकलवाया गया. उसी प्रकार कंपनी में रखे ज्वलशील सामानों जैसे सिलेंडर आदि को भी बाहर निकाला गया.

तेज लपटों के उठने से सभी कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए बाहर निकल गए. आग लगने की जानकारी नागपुर दमकल विभाग को दी गई किंतु आग लगने के लगभग डेढ़ घंटे बाद दमकल विभाग घटनास्थल पहुंचा, तब तक पूरी कंपनी चपेट में आ चुकी थी.

आगजनी में फोम सहित शेड, अन्य उपयोगी सामान सहित दीवार आदि भी क्षतिग्रस्त होकर धंसने की जानकारी मिली है. इस संबंध में न्यू कामठी थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बापू ढेरे से संपर्क करने पर बताया गया कि दमकल विभाग के पहुंचने के बाद फौरन आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया गया था. समाचार लिखे जाने तक दमकल विभाग आग बुझाने में लगा हुआ था. आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है. इस घटना में किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की जानकारी नहीं है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.