Published On : Tue, Jan 1st, 2019

नर्सरी, केजी के विद्यार्थियों को पहली क्लास में दोबारा एडमिशन लेने के लिए बनाया जा रहा दबाव

Advertisement

आरटीई एक्शन कमेटी को मिली कई पालकों की शिकायतें

RTE, Nagpur

नागपुर: आरटीई के अंतर्गत एडमिशन होने के बावजूद भी शहर की कई स्कूलें पालकों को फिर से नर्सरी और के-जीवन में एडमिशन करने के लिए कहा जा रहा है. जिसके कारण आरटीई एक्शन कमेटी ने पालकों को जानकारी दी है कि केजी-1 और केजी-2 के लिए बच्चों को दोबारा पहली कक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की जरूरत नहीं है.

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

आरटीई एक्शन कमेटी के अनुसार कमेटी को कई शिकायतें मिल रही थीं कि केजी-1 और केजी-2 वाले बच्चों को फिर से पहली क्लास में एडमिशन लेने के लिए स्कूलों की ओर से कहा जा रहा है. कमेटी के चेयरमैन मो. शाहिद शरीफ ने बताया कि आरटीई अधिनियम के अनुसार जो स्कूल का एंट्री लेवल जहां से शुरू हो रहा है वहीं से आठवीं तक मुफ्त शिक्षा देना अनिवार्य है. नियम के माध्यम से उन्होंने सभी पालकों से अपील की है कि पालक गुमराह न हो. पालकों को नर्सरी, केजी-1, केजी-2 के बच्चों को दोबारा पहली क्लास के लिए एडमिशन लेने की जरूरत नहीं है.

शरीफ ने बताया कि कमेटी के पास कई शिकायतें आई है कि स्कूल वाले पालकों से कह रहे हैं कि आपको दोबारा पहली से एडमिशन लेना होगा. कई स्कूल संचालक तो यह कह रहे है कि या तो पहली क्लास में दोबारा एडमिशन ले या फिर स्कूल छोड़ दीजिए. उन्होंने बताया कि कई स्कूलों ने माइनॉरिटी स्टेटस लिया है. जिसके कारण उन्हें आरटीई अधिनियम 12 (1 ) से छूट मिली है.

Advertisement

लेकिन वर्तमान में दिए हुए आरटीई में प्रवेशवाले छात्रों को आठवीं तक मुफ्त में शिक्षा देना अनिवार्य होगा. क्योकि प्रवेश के समय वह स्कूल माइनॉरिटी स्टेटस में नहीं थीं और उसका यूडायस और प्रतिज्ञापत्र 25 प्रतिशत आरटीई में देने का आवेदन शिक्षा विभाग को दिया गया था. उन्होंने कहा है कि 105 करोड़ रुपए सरकार ने आरटीई के तहत स्कूलवालों को दिए है. जिसके कारण अब स्कूल संचालक यह नहीं कह सकते कि निधि नहीं मिला है.

Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges