Published On : Thu, Jan 1st, 2015

कन्हान : धान का ढेर जलकर ख़ाक, 3 लाख का नुकसान

Advertisement

Rice burnt
कन्हान (नागपुर)।
कन्हान के समीप बोर्डा (गणेशी) गांव की रेखा विनोद बादुले (35) के खेत में रखे धान के ढेर को अज्ञात व्यक्ति ने जला दिया. इसमें करीब तीन लाख का नुकसान हुआ है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार बोर्डा (गणेशी) गांव के पटवारी हल्का नं. 16 के अंतर्गत रेखा विनोद बादुले (35) की पांच एकड़ खेती है. खेत में धान की कटाई कर दो ढेर जमा किये थे. इसी धान के ढेर को अज्ञात व्यक्ति ने जला दिया. इसमें करीब 3 लाख का नुकसान होने का बताया जा रहा है. इस घटना की शिकायत दर्ज होते ही कन्हान पुलिस थाने के थानेदार माकोड़े के मार्गदर्शन में पुलिस हवालदार तिवारी ने घटनास्थल पहुंच कर पंचनामा किया. आगे की जाँच कन्हान पुलिस कर रही है. रेखा बादुले पर बैंक का कर्ज है व शादी योग्य दो बेटियां है. इस तरह का आर्थिक नुकसान करने वाले आरोपी पर जल्द कार्रवाई हो और उचित न्याय मिले ऐसी मांग की गयी है.

Rice burnt  (1)

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.