नागपुर: मनपा मुख्यालय के आयुक्त सभा कक्ष में बुधवार को सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। नागपुर महानगरपालिका के सफाई कर्मचारियों की लंबित समस्याओं को तत्काल निपटाने के निर्देश महापौर नीता ठाकरे ने प्रशासन को दिए।
इस बैठक में महाराष्ट्र राज्य सफाई कामगार कल्याण मंडल के अध्यक्ष सतीश डागोर, उपमहापौर लीला हाथीबेड, स्थायी समिति सभापति शिवाणी दाणी-वखरे, मनपा आयुक्त डॉ. विपीन सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और सफाई कर्मचारी प्रतिनिधि उपस्थित थे।
बैठक के दौरान महाराष्ट्र राज्य सफाई कामगार कल्याण मंडल के अध्यक्ष सतीश डागोर ने महापौर से लाड-पागे समिति की सिफारिशों को प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग की। उन्होंने वर्ष 1975 से अब तक लंबित, खारिज और ऐवजदार से जुड़े मामलों को हल करने के लिए सकारात्मक कदम उठाने की अपील की।
इसके साथ ही सफाई कर्मचारियों के बच्चों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए जोन स्तर या मनपा स्कूलों में विशेष शिविर आयोजित करने का सुझाव भी दिया गया।
महापौर नीता ठाकरे ने सफाई कर्मचारियों के सभी लंबित मामलों को जल्द हल करने का आश्वासन दिया। वहीं मनपा आयुक्त डॉ. विपीन ने भी प्राथमिकता के आधार पर सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
FDA पर ज्वाला धोटे का बड़ा आरोप! “होटल वालों से होती है...
नागपुर में NCP का तिरंगा मोर्चा! #NagpurNews #NCP#TirangaMorcha #maharashtranews
मुंबई में किसान आंदोलन! ‘वर्षा’ की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews...
12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews
अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY





