Published On : Sat, Aug 12th, 2017

अब तक नहीं आए बीए दूसरे सेमेस्टर, बीकॉम व अन्य पाठ्यक्रमों के पुर्नमूल्यांकन के रिजल्ट

Advertisement


नागपुर: राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय ने इस बार रिजल्ट जल्दी लगाने का दावा किया था. जिसमें कुछ हद तक नागपुर विश्वविद्यालय सफल भी हुआ है. लेकिन अब भी नागपुर विश्वविद्यालय द्वारा बीए दूसरे सेमेस्टर और सभी पाठ्यक्रमों के पुर्नमूल्यांकन के रिजल्ट ख़ासकर बीकॉम प्रथम वर्ष का रिजल्ट अब तक नहीं आया है. जिसके कारण विद्यार्थी काफी परेशानी में हैं. बीकॉम प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने पुर्नमूल्यांकन के लिए आवेदन करने के साथ ही शुल्क भी भरा था. लेकिन 3 महीने का समय होने के बावजूद भी अब तक रिजल्ट नहीं आया है. नए सत्र की शुरुआत हुए लगभग 3 महीने का समय हो चुका है. अगले महीने फिर परीक्षाएं शुरू होनेवाली है. ऐसे में विद्यार्थियों का कहना है कि परीक्षा का फॉर्म कब भरे और पढ़ाई कब करे. जिसके कारण छात्र युवा संघर्ष समिति (सीवायएसएस) के विद्यार्थियों द्वारा कुलगुरु डॉ. सिध्दार्थविनायक काणे को निवेदन सौंपा गया.

छात्र युवा संघर्ष समिति (सीवायएसएस) का कहना है कि नागपुर विश्वविद्यालय केवल प्राध्यापक और प्रशासन केंद्र्ति का हित साधने में लगी होती है. यह सभी रोक विद्यार्थियों को न्याय मिले इस उद्देश्य को ध्यान में रखकर रिजल्ट में देरी होने पर जिस प्रकार से नागपुर विश्वविद्यालय विद्यार्थियों से आवेदन भरते समय लेट होने पर लेट फीस लेती है. उसी प्रकार से देर से नियमानुसार रिजल्ट समय पर लगाने पर विद्यार्थियों को भी लेट फीस दी जाए. जिन लोगों के कारण विद्यार्थियों के रिजल्ट देर से आ रहे है उनके वेतन से यह रकम काटने की मांग विद्यार्थियों द्वारा की गई है. इस दौरान सीवायएसएस के कृतल आकरे समेत अन्य विद्यार्थी भी शामिल थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.