Published On : Fri, Nov 20th, 2020

फिर लौट रहा है – राउंड टेबल इंडिया / लेडीज़ सर्कल इंडिया सप्ताह

Advertisement

राउंड टेबल इंडिया / लेडीज़ सर्कल इंडिया सप्ताह पूरे देश में मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य शिक्षा और सामाजिक सेवा गतिविधियों के बारे में जागरूकता फैलाना है। इस साल यह 22 से 28 नवंबर 2020 के बीच निर्धारित है।

नागपुर राउंड टेबल 83, नागपुर आर्थरस् राउंड टेबल 180, नागपुर स्पिरिट्स राउंड टेबल 258, नागपुर टाइगरस् राउंड टेबल 299 व नागपुर लेडीज़ सर्कल 50 एक बार फिर साथ आए हैं, इस सप्ताह की विभिन्न प्रकल्पों को साकार बनाने के लिए, जिसमें शामिल हैं, COVID रिलीफ, मोतियाबिंद ऑपरेशन, अल्पाधिकार बच्चों के विद्यालय में कंप्यूटर प्रयोगशाला व्यवस्था, रक्तदान शिविर, गो ग्रीन प्रोजेक्ट, बच्चों के लिए क्विज़ / रचनात्मक गतिविधियाँ।

राउंड टेबल इंडिया (RTI), 18 से 40 वर्षिय लोगों की एक गैर राजनीतिक व गैर सांप्रदायिक संस्था है, जो कि राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सेवा, भाईचारा और सद्भावना को बढ़ावा देती है। अल्पाधिकार बच्चों के शिक्षण के लिए कार्यरत रहते हुए समस्त भारत में आज तक 3041 विद्यालयाओं में 7141 कक्षाओं का निर्माण किया जा चुका है, जिससे करीब 78 लाख बच्चों को लाभ मिला है।

Advertisement

लेडीज़ सर्कल इंडिया (LCI), एक गैर राजनीतिक व गैर सांप्रदायिक संस्था है जिसकी सदस्यता केवल राउंड टेबल इंडिया के सदस्यों की पत्नियों के लिए है। यह समान विचारधारा वाली युवतियों के बीच मित्रता को बढ़ावा देते हुए, उन्हें समुदाय की सेवा करने के अवसर प्रदान करने के अलावा लोगों को उनके सामाजिक दायित्वों को बेहतर समझाने में मदद करती हैं। लेडीज सर्कल इंडिया पूरे भारत में 19 राज्यों और 57 शहरों में मौजूद हैं जिसके 114 सक्रिय सर्किलों में 1600 से अधिक सदस्य शामिल हैं।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.