Published On : Wed, Mar 18th, 2015

अमरावती : पुनर्वास के लिए मनपा में ठिय्या

Advertisement


100 परिवार लगायेंगे गुहार

17 Thiya
अमरावती।  मनपा के तोडू दस्ते ने वलगांव रोड के ट्रान्सपोर्ट नगर के सामने लगाई गई झुज्गियों को हटाकर 100 परिवारों को बेघर किया है. बेसहारा व बेघर परिवारों के पुनर्वास करने की मांग को लेकर मंगलवार को राष्ट्रवादी अल्पसंख्यक अध्यक्ष शफीक राजा के नेतृत्व में मनपा में ठिय्या आंदोलन कर न्याय की मांग की.

सरकारी नियमों का उल्लंघन
मनपा प्रशासन पर सरकारी नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए शफीक राजा ने कहा कि अतिक्रमण धारकों ने वर्ष 1995 से अतिक्रमण किया है तो उन्हें कायम रखने के आदेश जारी किये है. झुज्गियों में रहनेवाले यह लोग मुस्लिम शाह (फकीर) जमात के है जो भीख  मांगकर परिवार का उदरनिर्वाह करते है. उनकी प्लाट खरीदने तथा मकान खरीदने के लिए आर्थिक स्थिती नहीं है. 15 वर्षों से वे लोग इसी स्थान पर डेरा डाले है. विशेष बात यह है कि प्रत्येक नागरिक के पास चुनाव पहचान पत्र और आधार कार्ड है.

फिर दिया नियमों का हवाला
सरकारी नियमों का उल्लंघन कर मनपा मनमानी तरीके से काम करती है तो सभी झुज्गी वासियों को लालखडी परिसर में जगह उपलब्ध कराने की गुहार भी मनपा आयुक्त से लगाई गई. अन्यथा तीव्र आंदोलन छेडऩे की चेतावनी शफीक राजा ने दी. ठिय्या आंदोलन में हैदरअली शाह जाकीर शाह, पंचबील शाह हैदर शाह, अलताब शाह, अनवर शाह, अकबर शाह, सलमा बानो, आबीद शाह, युनूस शाह, शेख शाह, हनिफ शाह, रहेमत शाह, उस्मान शाह समेत सैकडों झुज्गिवासी शामिल हुए.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.