नागपुर: काँग्रेस पार्टी मोदी सरकार के खिलाफ देश भर में ‘पैन इंडिया कैम्पेन अगेंस्ट एंटी पीपल पॉलिसीज ऑफ़ मोदी गवर्मेंट’ चलाने जा रही है। इस अभियान के अंतर्गत पार्टी देश भर में केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन चलाने जा रही है। इस आंदोलन के क्रियान्वयन के लिए पार्टी ने देश भर के प्रत्येक जिले में नेताओं को अलग अलग जिम्मेदारी दी है। राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. नितिन राऊत को प्रधानमंत्री के गृहराज्य गुजरात की जिम्मेदारी दी गयी है। अखिल भारतीय काँग्रेस कमिटी ने इस अभियान के लिए राऊत को गुजरात राज्य का सह समन्वय नियुक्त किया है। इस कैम्पेन के अंतर्गत केंद्र और मोदी सरकार द्वारा लिए गए जनविरोधी फैसलों से जनता को वाकिफ कराया जाएगा और इन फैसलों के विरुद्ध जन-समर्थन जुटाया जाएगा।
मोदी सरकार के नोटबंदी अर्थात डिमोनिटाइजेशन के फैसले पर काँग्रेस ने आक्रामक रुख अख्तियार किया है। डॉ. राऊत के पास इसी फैसले के खिलाफ जनजागृति का काम सौपा गया है। राऊत राज्य के 26 लोकसभा सीटों के साथ 33 जिलो में जाकर अभियान का क्रियान्वयन करेगें। इस अभियान में अखिल भारतीय काँग्रेस कमिटी के महामंत्री गुरुदास कामत ,सांसद दीपेंदर सिंग हुड्डा ,सांसद नरेन्द्र बुधानिया ,प्रदेशाध्यक्ष भरत सिंग सोलंकी और विधानमंडल नेता शंकर सिंह वाघेला का नितिन राऊत साथ देंगे।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म .. #nagpurnews #crime #newsupdate
कार का शीशा तोड़ 5 लाख चोरी; दिनदहाड़े बॅगलिफ्टिंग.. #nagpurnews #latestnews #crime
GANGA-JAMUNA इलाके में युवक से चाकू की नोक पर 25 हजार की...
मोमिनपुरा में पुराने विवाद पर युवक पर जानलेवा हमला.. #nagpurnews #Crime #LatestNews
शादी नहीं होने के तनाव में युवक ने दी जान.. #nagpurnews #LatestNews...








