Published On : Mon, Sep 10th, 2018

किंग कोबरा आर्गेनाईजेशन यूथ फोर्स द्वारा जख्मी चमगादड़ को किया गया रेस्क्यू

Advertisement

नागपुर: सामाजिक संगठन किंग कोबरा आर्गेनाईजेशन यूथ फोर्स द्वारा विलुप्त हो रहे फ्रूट बैट नामक गंभीर रूप से जख्मी चमगादड़ को रेस्क्यू कर उसे हॉस्पिटल में ले जाकर उसकी जान बचाई गई. फिलहाल चमगादड़ पशु निवारा केंद्र में हैं.

मिली जानकारी के अनुसार रविवार को करीब दस बजे संगठन के नागपुर महाराष्ट्र के संस्थापक अध्यक्ष अरविंद कुमार रतूड़ी को फोन द्वारा इंडिया टीवी के न्यूज़ रिपोर्ट ने सूचना दी थी कि उनके घर के पास हेडगेवार स्मृति भवन महाल में विलुप्त हो रहे निसर्ग प्रहरी फ्रूट बैट नामक प्रजाति का चमगादड़ घायल अवस्था में पेड़ पर नायलाॅन मांझे से लटका है. चमगादड़ काफी जख्मी अवस्था में था. साथ ही इसके किसी जानवर के हमला करने की वजह से उसकी एक आँख भी फूट चुकी थी.

Gold Rate
July 13 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,19,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

चमगादड़ की सूचना मिलते ही रतूड़ी अपने कार्यकर्ता शुभम पराले के साथ उसे रेस्क्यू करने गए और उस घायल मूक प्राणी को तुरन्त ईलाज के लिए सुप्रसिद्ध प्राणी विशेषज्ञ डॉ. मयूर काँटे के क्लिनिक लेकर गए जहां डॉक्टर ने निरिक्षण करने पर बताया कि इसे पंतग उड़ाने वाले जानलेवा प्रतिबंधित नायलाॅन मांझे से गंभीर चोटें पहुंची हैं और इस पर घायल अवस्था में शायद किसी जानवर ने भी हमला किया है.

जिस कारण इसकी एक आंख तक फूट गई है और इसके पंख और शरीर के कई महत्वपूर्ण अंगों को गंभीर क्षति हुई है. इसका प्राथमिक ईलाज करने के बाद ये पशु निवारा केन्द्र (शेल्टर) पर प्राणी प्रेमी स्वपनिल बोधाने की निगरानी में है और इसकी जान बचाने की हर संभव कोशिश संगठन और डॉक्टर की ओर से की जा रही है.

Advertisement
Advertisement
नागपुर में रंगदारी का आतंक! बेसबॉल बैट से हमला #NagpurNews #CrimeNews #Extortion #police #viral

नागपुर में रंगदारी का आतंक! बेसबॉल बैट से हमला #NagpurNews #CrimeNews #Extortion...

गाय के साथ अश्लील हरकत करने वाला सिरफिरा गिरफ्तार #NagpurNews #CrimeNews #Mankapur #AnimalCruelty

गाय के साथ अश्लील हरकत करने वाला सिरफिरा गिरफ्तार #NagpurNews #CrimeNews #Mankapur...

राम मंदिर दान राशि मुद्दे पर वर्धा में कांग्रेस का सत्याग्रह #rammandir #Congress #news #political

राम मंदिर दान राशि मुद्दे पर वर्धा में कांग्रेस का सत्याग्रह #rammandir...

बुटीबोरी लूटकांड का 8 दिन में खुलासा #nagpurnews  #Butibori #Crime #LootCase #policeaction #news

बुटीबोरी लूटकांड का 8 दिन में खुलासा #nagpurnews #Butibori #Crime #LootCase #policeaction...

हॉटस्टार अपग्रेड के नाम पर 1.30 लाख की साइबर ठगी...#updatenews #news #nagpurnews #vidarbhanews

हॉटस्टार अपग्रेड के नाम पर 1.30 लाख की साइबर ठगी...#updatenews #news #nagpurnews...

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 13 JULY 2026 #top10 #maharashtranews #updatednews #vidarbhanews #news

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 13 JULY 2026 #top10...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges