Published On : Tue, Sep 7th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

मुंडीपार के बाघ नदी तट पर चल रहा शोध बचाव दल का रेस्क्यू ऑपरेशन

Advertisement

मुंडीपार के बाघ नदी तट पर चल रहा शोध बचाव दल का रेस्क्यू ऑपरेशन

गोंदिया। मंगलवार 7 सितंबर को मारबत पर्व के रंग में उस वक्त भंग पड़ गया जब चार युवकों के बाघ नदी में लापता होने की घटना से क्षेत्र में खलबली मच गई।

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

मारबत के जुलूस में शामिल गोंदिया जिले के आमगांव तहसील के ग्राम कालीमाटी निवासी 4 युवक नहाते वक्त उफनती बाघ नदी के तेज बहाव में बह गए।

घटना की जानकारी मिलते ही जिला आपत्ती व्यवस्थापन के खोज बचाव दल ने आमगांव तहसील के मुंडीपार स्थित बाघ नदी तट पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

Advertisement

रुक-रुक कर हो रही रिमझिम बारिश की वजह से खोज अभियान में बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है , मोटर बोट की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। लेकिन अब तक बचाव दल को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।

नदी में लापता हुए 4 युवक आमगांव तहसील के ग्राम कालीमाटी निवासी बताए जा रहे हैं , जिनमें संतोष बहेकार ( 19 ) , रोहित गायकार (18) मयूर खोबरागड़े (21) सुमित शेंडे (17 ) का समावेश है।

गौरतलब है कि बैल पोला के दूसरे दिन तान्हा ( छोटा ) पोला मनाया जाता है जिसमें मारबत के साथ जुलूस निकलता है।
इस त्यौहार का आनंद उठाने हेतु आमगांव तहसील के कालीमाटी निवासी 4 युवक शामिल हुए थे।

भ्रमण पश्चात तालाब (नदी) क्षेत्र में मारबत पुतले का दाह संस्कार कर उसे जलाया जाता है इसी सिलसिले में युवक बाघ नदी के तट पर पहुंचे थे जहां बताया जा रहा है कि नहाते वक्त वे उफनती नदी के तेज बहाव में बह गए।
समाचार लिखे जाने तक खोज बचाव अभियान जारी है।

रवि आर्य

Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges