Published On : Thu, Jan 16th, 2020

गोंदियाः रेस्क्यू ऑपरेशन में ३ युवकों की जान बची

Advertisement

मकर संक्रांति पर बिरसोला के वैनगंगा संगम घाट पर हादसा टला

गोेंदिया: मकर संक्रांति का पर्व यह आनंद और खुशियोें का त्यौहार है। इस त्यौहार पर हजारों श्रद्धालु आसपास के नदी तट पर पहुुंचकर शाही स्नान का लुफ्त उठाते है तथा कुछ युवा जोखिम उठाते हुए पहाड़ी के टीलों पर चढ़कर सेल्फी खींचने लगते है तथा कुछ उत्साही नदी के बीच तेज धारा में पहुंच जाते है, एैसी घटनाएं कई अवसरों पर जानलेवा साबित हो जाती है। वाक्या मकर संक्रांति पर दोपहर ३ बजे रजेगांव के वैनगंगा नदी तट पर संगम घाट पर घटित हुआ।

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

दोस्तों के साथ घर से पिकनिक मनाने निकले
दोस्तोंं के साथ घर से निकले कार्तिक रहांगडाले (रा. बघोली), कपिल देवधारी (रा. बाजारटोला), विशाल खैरवाल (रा. भाद्याटोला) यह नदी की गहराई में उतर गए, बहाव तेज होने की वजह से २० से २२ वर्ष आयु के यह तीनों युवक बहने लगे।

Advertisement

नदी तट के किनारे सुरक्षा की दृष्टि से मौजुद जिला आपदा व्यवस्थापन टीम तथा रावणवाड़ी थाना प्रभारी सचिन वांगड़े के नेतृत्व में मुस्तैद पो.हवा. खोब्रागडे, पुलिस नायक उईके, बोपचे, रहांगडाले, पुलिस सिपाही कराड़े, भांडारकर, जावेद पठान की ऩजर पानी में डूब रहे इन युवकों पर गई। पुलिस जवानों ने बिना समय गवाए जान की बाजी लगायी और पानी की गहराई में डूब रहे इन तीनों युवकों को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बचा लिया। खुश किस्मत थे यह तीनों युवक कि इनकी जान बच गई वर्ना थोड़ी भी देर हो जाती तो पानी का तेज बहाव इन्हें बहा ले जाता।

विशेष उल्लेखनीय है कि, जिलाधिकारी डॉ. कादंबरी बलकवड़े के निर्देश पर जिला आपत्ति व्यवस्थापन तथा शोध व बचाव पथक की टीम बिरसोला के संगम घाट पर मौजुद थी, आपदा प्रबंध टीम के अधिकारी राजन चौबे के नेतृत्व में यह टीम बार-बार अनाउंसमेंट कर रही थी कि वैनगंगा के गहरे पानी में ना उतरे यह जोखिम भरा हो सकता है? बावजूद इसके उत्तेजनावश यह तीनों युवक पानी की गहराई में उतर गए, खुश किस्मती रही कि, रेस्क्यू ऑपरेशन से अनचाही घटना टाली जा सकी।

Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges