Published On : Tue, Jun 19th, 2018

सत्ता में शामिल होने के बावजूद रिपब्लिकन कार्यकर्त्ता को उचित हिस्सेदारी नहीं – आठवले

Advertisement

नागपुर: राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट शुरू होने के बाद बीजेपी के साथी और रिपब्लिक नेता रामदास अठावले ने सत्ता में हिस्सेदारी की माँग छेड दी है। रिपब्लिक आंदोलन से जुड़े उमाकांत रामटेके के परिवार को सांत्वना देने नागपुर पहुँचे आठवले ने पत्रकारों से बात करते हुए मंत्रिमंडल विस्तार में उनके दल को उचित प्रतिनिधित्व मिलने की माँग उठाई।

आठवले के मुताबिक भले ही लोकसभा चुनाव में बीजेपी को विजय भीमशक्ति के साथ आने से मिली को लेकर उनके अनुसार रिपब्लिकन कार्यकर्त्ता को सत्ता में हिस्सेदारी नहीं ही मिली।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने कहाँ लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी-शिवसेना के साथ उन्होंने गठबंधन किया। इस गठबंधन के बाद रिपब्लिकन कार्यकर्ताओं को उम्मीद थी की कम से कम उन्हें 10 फ़ीसदी सत्ता में हिस्सेदारी प्राप्त होगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। राज्य में सरकार का साढ़े तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा हो गया लेकिन रिपब्लिकन कार्यकर्त्ता को सत्ता में समाविष्ठ करने का प्रयास ही नहीं किया गया।

उन्होंने कहाँ की वो इस मुद्दे को लेकर बीजेपी के संपर्क में है और उन्हें उम्मीद है की इस पर कोई सकारात्मक निर्णय लिया जायेगा।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.