Published On : Sun, Jan 26th, 2020

वेकोलि में गणतंत्र दिवस सोल्लास संपन्न

Advertisement

झंडा ऊंचा रहे हमारा : विजयी विश्व तिरंगा प्यारा

टीम वेकोलि ने आज राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस समारोह सोल्लास मनाया। कम्पनी के इंदौरा परेड ग्राउंड पर आयोजित केंद्रीय कार्यक्रम में कैप्टन श्री राजीव रंजन मिश्र ने तिरंगा ध्वज फहराने के बाद परेड की सलामी ली और कर्मियों को सम्बोधित किया।श्री मिश्र ने कर्मियों का आह्वान किया कि देश की ऊर्जा-ज़रुरतों की पूर्ति के लिए 60 मिलियन टन कोयला-उत्पादन और प्रेषण का लक्ष्य हासिल करें। इसमें सेफ़्टी और कोयले की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। ततपश्चात, उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को पुरस्कृत भी किया।

कम्पनी के सभी क्षेत्रों ने विविध प्रासंगिक विषयों पर झांकी भी प्रस्तुत की। सुरक्षा विभाग के महिला एवं पुरूष कर्मियों ने अपनी विभिन्न प्रस्तुति से सब का मन मोह लिया।। बाद में, महिलाओं के लिए आयोजित संगीत कुर्सी तथा पुरुषों के लिए रस्साकशी के विजेताओं और तीन बेहतरीन झांकियों को पुरस्कृत किया गया।

Advertisement

समारोह में निदेशकगण डॉ. संजय कुमार, श्री मनोज कुमार, श्री अजित कुमार चौधरी, सीवीओ श्री अमित कुमार श्रीवास्तव, झंकार महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती अनिता मिश्र, उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता अग्रवाल, श्रीमती राधा चौधरी, श्रीमती श्रद्धा श्रीवास्तव तथा संचालन समिति एवं कल्याण मंडल के सदस्यगण, विभागाध्यक्ष एवं वेकोलि परिवार के सदस्य प्रमुखता से उपस्थित रहे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.