Published On : Wed, Jan 28th, 2015

मौदा : एनटीपीसी में गणतंत्र दिवस उत्सव की तरह मनाया गया

Advertisement

NTPC 1
मौदा (नागपुर)। एनटीपीसी लिमिटेड की मौदा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट में 26 जनवरी 2015 को 66 वा गणतंत्र दिवस समारोह पुरे हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ मनाया गया. समारोह के मुख्य अतिथि एवं समूह महाप्रबंधक वी. थंगपाण्डियन ने राष्ट्र ध्वज फहराया. पश्चात राष्ट्र गीत प्रस्तूत किया गया. केंद्रीय औरद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने सलामी दी. मुख्य अतिथि ने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर महाप्रबंधकीय मेरिड एवं अन्य पुरस्कारों से कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों को पुरस्कृत किया. आवासीय परिसर स्थित ब्लू-बड्स प्री- स्कूल एवं कर्मचारियों के परिवार के बच्चों ने देशभक्ति गीत पर रंगारंग कार्यकम प्रस्तुत किया.

समारोह में उपस्थित कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को मुख्य अतिथि माननीय थंगपाण्डियन ने संबोधित करते हुए कहा कि गणतन्त्र दिवस को शुभ अवसर पर ही सन 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ. वहीं सभी भारतवासियों को शुभकामनाएं व्यक्त की. मौदा परियोजना ने द्वितीय चरण का निर्माण कार्य बड़े तीव्र गति से चल रहा है, जिसे समयानुसार पूर्ण करना हमारी जिम्मेदारी है. राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के सहयोग के लिए भी धन्यवाद दिया. समृद्धि महिला द्वारा परियोजना प्रभावित क्षेत्रों में अनेक कल्याणकारी कार्यक्रम चालू करने हेतु बधाई दी. कार्यक्रम के अंत में अपर महप्रबंधक ( मानव संसाधन ) प्रवीण गर्ग ने धन्यवाद ज्ञापित किया.

NTPC 2
कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रबंधक ( मानव संसाधन ) वी. देशकर ने किया. इस अवसर पर समृद्धि महिला समिति की अध्यक्ष देवही थंगपाण्डियन व समिति की समस्त सदस्याएं, कर्मचारीगण एवं उनके परिवारजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे. केंद्रीय औद्योगिक बल के जवानों ने एक-मिनट शो में आंखे बंद करके हथियारों को खेलने एवं बंद करना दिखाया एवं अन्य सुरक्षा संबंधित रोचक करतब दिखाये जिसको देखकर कर्मचारी एवं परिवार सदस्य काफी रोमांचित हुए.

उल्लेखनीय है कि प्रातः संयंत्र के प्रशासनीय भवन में महाप्रबंधक ( परियोजना – 1 ) बी. साहू ने तथा संयंत्र परिसर में प्रचालन व अनुरक्षण के विभाग प्रमुख ए. वी. एस. पंढरीनाथ ने ध्वजारोहण किया.

NTPC 3

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.