Published On : Wed, Jan 12th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

मृत्यु के बाद आई रिपोर्ट पॉजिटिव, नये वर्ष में कोरोना से पहली मौत

Advertisement

नागपुर. सिटी के गांधीबाग जोन में 46 वर्षीय एक व्यक्ति की हार्ट अटैक से मृत्यु हुई. परिजन उसे मेयो अस्पताल लेकर गये. शव की जांच करने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई. इसके बाद परिजन भी सकते में आ गये. इस सीजन की कोरोना से यह पहली मौत मानी जा रही है. इस तरह पहली, दूसरी और तीसरी लहर में मरने वालों की संख्या 10,124 पर पहुंच गई है. वहीं पिछले 24 घंटे के भीतर जिले में 799 नये पॉजिटिव पाए गए, जबकि 232 लोग कोरोना से स्वस्थ्य भी हुए.

सिटी में 12 अगस्त 2021 को तथा ग्रामीण भाग में 12 अक्टूबर को कोरोना से मृत्यु दर्ज की गई थी, जबकि इस वर्ष 1 जनवरी को जिले के बाहर के एक मरीज की मौत हुई थी. सिटी में करीब 5 महीने बाद कोरोना से मृत्यु हुई है. हार्ट अटैक से मरने वाले की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से प्रशासन की भी चिंता बढ़ गई है. प्रशासन ने एक बार फिर सतर्कता और सावधानी बरतने तथा किसी भी बीमारी में विशेषज्ञ की सलाह लेने के निर्देश जारी किए हैं. इस बीच जिले में कुल 799 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है. इनमें सिटी में 662, ग्रामीण में 96, जिले के बाहर के 41 लोगों का समावेश है. इस तरह अब तक जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 4,99,358 तक पहुंच गई है. इसी तरह सिटी में 24 घंटे के भीतर 170, ग्रामीण में 5 और जिले से बाहर 57 सहित कुल 232 लोग कोरोना मुक्त हुए.

सक्रिय कोरोना बाधित 4,724
जिले में 24 घंटे के भीतर 11,600 लोगों की जांच की गई. यह आंकड़ा सोमवार की तुलना में करीब 1,000 से अधिक है. फिलहाल जिले में 4,724 सक्रिय केस हैं. डॉक्टरों का अनुमान है कि मौसम में आये बदलाव के बाद एक बार संक्रमितों की संख्या बढ़ सकती है. यही वजह है कि बीमारी से बचने के लिए सावधानी बरतने की अपील की गई है.

10,124 अब तक हुई मृत्यु
5,894 सिटी में हुई मौत
2,604 की ग्रामीण में गई जान
1,626 जिले से बाहर वालों का समावेश

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.