Published On : Wed, May 9th, 2018

क्या है रेणुका उर्फ़ जिया खान का सच ? क्यों पुलिस निरीक्षक, पत्रकार को ठहराया दोषी ?

Advertisement

Renuka Joshi alias Jiya Khan

नागपुर: सोशल मीडिया में वॉयरल हुए एक विडिओ की वजह से नागपुर शहर के पत्रकारिता क्षेत्र और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। ये विडिओ रेणुका जोशी उर्फ़ जिया ख़ान नामक महिला ने अपने फ़ोन में एक विडिओ संदेश देते हुए रिकॉर्ड किया है। फ़िलहाल नागपुर में अपनी ससुराल में रह रही बडनेरा की 27 वर्षीय महिला रेणुका खान ने 8 मई मंगलवार को अपने पिता के घर के नजदीक एक मैदान में बने मंदिर परिसर में नींद की गोलिया खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। आत्महत्या का प्रयास करने से पहले महिला ने विडिओ संदेश अपने परिचितों और परिजनों को भेजा था जिससे समय रहते उसकी जान बच गई। रेणुका को पहले अमरावती के इर्विन अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहाँ उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे नागपुर रेफ़र किया गया। पत्नी द्वारा आत्महत्या का प्रयास किये जाने की घटना जानकारी पाकर बडनेरा पहुँचे पति समीर खान ने बताया की 8 मई को वो अपनी पत्नी और बच्चे के साथ न्यायालय किसी काम से गया था। इसी दिन उसकी पत्नी और बेटा अचानक ग़ायब हो गया। जिसके बाद उसने नागपुर के सक्करदरा थाने में जाकर गुमशुदगी की शिकायत करनी चाही लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज़ कराने से पूर्व स्वतः उसे ढूढने का प्रयास करने की सलाह दी।

आत्महत्या का प्रयास करने के पूर्व रेणुका द्वारा जारी विडिओ संदेश में आत्महत्या के लिए तीन लोगो द्वारा उकसाये जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक नागपुर इमामवाड़ा थाने के पुलिस निरीक्षक रमाकांत दुर्गे,स्थानीय बड़े अख़बार के पत्रकार जगदीश जोशी, अदिति देशमुख और रमाकांत ताम्रकार नामक शख्श की प्रताड़ना की वजह से वह ऐसा कदम उठा रही है। ज्ञात हो की मंगलवार को ही नागपुर पुलिस द्वारा जारी की जाने वाली प्रेस विज्ञप्ति में नौकरी दिलाने के नाम पर 11 लाख 37 हज़ार की धोखाधड़ी का मामला जरीपटका थाने में दर्ज किये जाने का विवरण है। 65 वर्षीया शिकायतकर्ता विद्या हंसराज पाटिल ने बताया था की उसने अपने बेटे 35 वर्षीय हंसराज पाटिल को रेलवे में नौकरी दिलाने का भरोषा मिलने पर रकम का भुगतान किया था। आरोपियों ने उन्हें जाली नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया था।

Gold Rate
Aug 26 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 62,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,50,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,45,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

रेणुका उर्फ़ जिया खान और उसके परिवार वालो पर चार मई को इमामवाड़ा थाने में भी इसी तरह का धोखाधड़ी का मामला दर्ज है।इस मामले के शिकायतकर्ता रमाकांत ताम्रकार पर फ़साने का आरोप रेणुका द्वारा लगाया गया है। पुलिस में दर्ज शिकायत में रेणुका के साथ ही उसका पति जमीर खान उर्फ़ बशीर खान ( 29 ) और उसके ससुर बशीर रहमान खान ( 65) को आरोपी बनाया गया है। रेणुका उर्फ़ जिया खान ने खुद पर लगाए गए आरोपों को झूठा क़रार देते हुए। पुलिस निरीक्षक रमाकांत दुर्गे, पत्रकार जगदीश जोशी, अदिति देशमुख पर उसके ख़िलाफ़ झूठा मुकदमा दर्ज कराने के नाम पर आठ लाख रूपए उससे वसूलने का आरोप लगाया है।

विडिओ संदेश में आरोपियों के नामों में से एक नाम उभरकर आता है अदिति देशमुख का रेणुका कहती है की उस पर आरोप है की उसने अदिति को नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी की लेकिन वो 40 वर्ष की है किसी 40 वर्षीय महिला को कोई कैसे नौकरी दिलाने का वादा कर सकता है। रेणुका ने उससे जुड़े मामले को लेकर हुई मीडिया रिपोर्टिंग पर भी सवाल उठाते हुए कहाँ की अखबारों ने उसके और परिवारवालों के ख़िलाफ़ अनर्गल बातें लिखी। किससे शादी की जाये या नहीं ये व्यक्तिगत जीवन का हिस्सा होता है बावजूद इसके उसे भी तरजीह दिया गया। अपने पति और ससुर को भला व्यक्ति बताते हुए उन्हें फसाये जाने का आरोप रेणुका उर्फ़ जिया खान ने लगाया है। रेणुका का पति ठेकेदार का काम करता है।

Advertisement

इस मामले में सबसे चौकाने वाला नाम है पत्रकार जगदीश जोशी का, एक बड़े अखबार के चर्चित इस पत्रकार का नाम पहले भी कई मामलों में उछल चुका है। वर्ष 2015 में नीलेश शंकरलाल शाहू ने लकड़गंज थाने में आरटीआई कार्यकर्त्ता मुकेश शाहू के साथ जोशी के नाम मामला दर्ज कराया था जिसमे वसूली का गंभीर आरोप लगाया गया था। इसी तरह अक्टूबर 2016 में रिपोर्टिंग के दौरान एक महिला ने जोशी पर दुर्व्यहार करने का मामला दर्ज कराया था।

Advertisement
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews #Crime #CCTVCrime

Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप #NagpurNews #POCSOCase #InstagramCrime

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake #Crime #newsupdate

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट #NagpurNews  #Crime #CCTVFootage #news

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला!   #MaharashtraNews #Newborn #Politics

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews #MurderCase #CrimeNews

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges