Published On : Tue, Apr 24th, 2018

कास्टिंग काउच से तो संसद भी नहीं है सुरक्षित: सरोज खान की टिप्पणी पर रेणुका चौधरी का बड़ा बयान

Advertisement

नई दिल्ली: मंगलवार सुबह कास्टिंग काउच पर दिए गए बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान ने कहा कि ये तो बॉलीवुड का अभिन्न अंग है। कास्टिंग काउच में रेप के बाद कम से कम उन्हें रोजगार तो मिलता है। सरोज खान के इस बयान पर जमकर हंगामा हुआ। जहां टॉलीवुड की एक्ट्रेस श्री रेड्डी ने सरोज खान के बयान पर आपत्ति जताते हुए ये कहा कि आप जैसे सीनियर लोगों से हम सही रास्ता देखने की उम्मीद करते हैं। अब कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। रेणुका चौधरी का कहना है कि ऐसा सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में ही नहीं हर जगह होता है। उन्होंने कहा कि ये ना सोचें की संसद इससे अछूती है या अन्य काम करने की जगह इससे अछूती हैं। अब समय आ गया है कि देश को इस मुद्दे पर खड़ा होना चाहिए और बोलना चाहिए Me Too.

आपको बता दें कि मंगलवार सुबह सरोज खान ने कास्टिंग काउच पर कहा था कि ये सब तो बाबा आदम के जमाने से चला आ रहा है। हर लड़की पर कोई न कोई हाथ साफ करने की कोशिश करता है। इंडस्ट्री में लड़की को को रेप करके छोड़ नहीं देते, रोजी-रोटी भी देते हैं। उन्होंने कहा कि इसलिए सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री के पीछे नहीं पड़ना चाहिए। वैसे भी ये सारी चीजें लड़की के ऊपर है कि वो क्‍या करना चाहती है। तुम ऐसे लोगों के हाथ में नहीं आना चाहते तो मत आओ। अगर तुम्‍हारे पास कला है तो अपने आपको इंडस्‍ट्री में बेचने की क्‍या जरूरत है। हालांकि, बाद में सरोज खान ने अपने बयान पर माफी भी मांग ली है।

टॉलीवुड में कास्टिंग काउच का आरोप लगाने वाली साउथ एक्ट्रेस श्री रेड्डी ने सरोज खान के बयान पर कहा है कि सरोज मैम को लेकर मेरे मन में जो सम्‍मान था वो अब नहीं रहा है। सरोज मैम को ये बयान नहीं देना चाहिए था। उनका ये बयान गलत रास्‍ते की तरफ इशारा कर रहा है, जो कि युवाओं के लिए ठीक नहीं है।

बता दें कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच का खुलासा कर श्री रेड्डी ने एक प्रोड्यूसर के बेटे पर सनसनीखेज आरोप लगाए थे। इससे पहले उन्‍होंने सड़क पर टॉपलेस होकर प्रदर्शन किया था। श्री रेड्डी ने एक प्रोड्यूसर के बेटे पर जबरन सेक्‍स का आरोप लगाया था और अब उन्‍होंने उसके नाम का खुलासा कर दिया है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.