Published On : Thu, Jun 10th, 2021

झाड़ियां हटाई, कुएं की सफाई नही

Advertisement

नागपुर: मोतीबाग रेलवे कॉलोनी स्थित भोसले कालीन एतिहासिक ७० बाय ७० Dia meter के विशाल कुएं ( बायलर 4 ) की खबर को प्रकाशित करने के बाद रेलवे प्रशासन ने उसके आस पास की झाड़ियों को तो साफ कर दिया, लेकिन कुएं के भीतर लगे बड़े पेड़ अब भी लगे हुए है।

आस पास के जो पेड़ काटे गए उन्हें भी कुएं के भीतर डाल दिया गया। कुएं में पड़ा कचरा भी साफ नहीं किया गया। कुएं का पानी हरा हो गया है। उसमे प्लास्टिक का कचरा इतना पड़ा है। यह कुआं 150 वर्ष से भी अधिक प्राचीन बताया जा रहा है। इसे साफ कर इस पर लोहे की जाली बिठाकर इसकी सुरक्षा करने की मांग स्थानीय नागरिक कर रहे है।

इसे साफ करने से इसका पानी साफ हो जाए तो कॉलोनी में हर घर में यह से कनेक्शन देकर इसका पानी घर में लगे पेड़ पौधे, गढ़ी धोना, आंगन में पानी डालने, गाड़ी धोने के काम में लाया जा सकता है। जिससे मनपा के पानी की खपत कम होगी। रेल प्रशासन से निवेदन है की प्राचीन धरोहर को बचा ले।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.