Published On : Wed, Jan 18th, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

कस्बा पेठ और चिंचवाड़ सीट पर उपचुनाव का एलान, 27 फरवरी मतदान , 2 मार्च को आएंगी नतीजे

Advertisement

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र की कस्बा पेठ और चिंचवाड़ विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीख घोषित कर दी है. इन दोनों सीटों पर 27 फरवरी 2023 को मतदान होगा. बता दें कि चिंचवाड़ सीट से बीजेपी विधायक लक्ष्मण जगताप और कस्बा पेठ से बीजेपी विधायक मुक्ता शैलेश तिलक के हाल ही में हुए निधन के बाद ये दोनों सीट खाली हो गई थीं.

2 मार्च को आएंगी नतीजे

चुनावों के लिए 31 जनवरी 2023 यानी दिन मंगलवार को अधिसूचना जारी की जाएगी, चुनावों के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 7 फरवरी घोषित की गई, वहीं 8 फरवरी को सभी नामांकनों की जांच की जाएगी. जबकि उम्मीदवार 10 फरवरी तक अपना नामांकन वापस ले सकेंगे. इसके बाद 27 जनवरी यानी सोमवार को चुनाव होगा, जबकि चुनाव परिणाम 2 मार्च को आएंगे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.