Published On : Thu, Apr 9th, 2015

चंद्रपुर : प्रहार ने अनधिकृत रिलायंस टावर का कार्य बंद किया

Advertisement


बिना अनुमती से खड़ा किया जा रहा था 

मनपा ने किया टावर का सभी साहित्य जब्त

Realiance tower work stoped  (1)
चंद्रपुर। दाताला मार्ग पर विश्वकर्मानगर में रिलायंस फोर-जी का टावर खडा करने का कार्य शुरू होने की जानकारी स्थानिक नागरिकों को मिली. इस टावर को खड़ा करने का कार्य शुरू होते हुए पानी की टंकी तैयार करने की जानकारी कामगारों ने दी. लेकिन फाउंडेशन तैयार होने के बाद अचानक टावर खड़ा होता देख नागरिक आश्चर्य चकित हो गए और प्रहार के जिलाध्यक्ष पप्पू देशमुख के नेतृत्व में अनधिकृत टावर का कार्य बंद किया. विशेषतः टावर खड़ा करने के लिए महानगरपालिका की कोई भी अनुमती नही होने की जानकारी मिली. मनपा ने रिलायंस टावर खड़ा करने के सभी साहित्य जब्त किए गए है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 अप्रैल को सुबह के समय दाताला रोड, विश्वकर्मानगर में रिलायंस फोर-जी का टावर खडा करने का कार्य शुरू था. फोर-जी टावर के रेडिएशन से नागरिकों के स्वास्थ्य पर गंभीर परिणाम होने का जागतिक आरोग्य संघटना ने जाहिर किया. जिससे नागरी बस्ती में ऐसे टावर खड़े करने का विरोध होने की भावना नागरिकों ने व्यक्त की. जिस कारन पप्पू देशमुख, नगरसेविका उषा धांडे, राजेंद्र गुंडावार, सामाजिक कार्यकर्ता करुणा डिंडोरकर ने रिलायंस का कार्य बंद कराया. इसके लिए मनपा आयुक्त सुधीर शंभरकर, स्थाई समिति सभापति रामु तिवारी और महापौर राखी कन्चर्लावार को जानकारी दी. तुरंत मनपा के स्थाई समिति सभापति रामु तिवारी ने उक्त जगह के झोन के क्षेत्रीय प्रमुख नामदेव राउत और मनपा की टीम भेजी.

Realiance tower work stoped  (2)
यह टावर खड़ा करने के कार्य को मनपा ने अनुमती नही देने की जानकारी सामने आई. बिना अनुमती टावर खड़ा करने का अवैध काम करने वाले रिलायंस मोबाइल के व्यवस्थापन के खिलाफ पुलिस शिकायत की मांग इस दौरान प्रहार ने की. मनपा ने टावर के सभी साहित्य जप्त किए है और मामला दर्ज करने का आश्वासन दिया है. इस दौरान प्रहार संघटना के जिलाध्यक्ष फिरोज खान पठान, दिनेश कंपू, घनश्याम येरगुड़े, प्रफुल्ल बैरम, स्थानिक नागरिक मधुकर चौखुंडे, देवा आभारे, मालती मिलमिले, निलिमा कुलमेथे, प्रमिला चित्तावार तथा नागरिक अधिक संख्या में उपस्थित थे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.