Published On : Wed, Jan 18th, 2017

तकनीकी कारणों से आरटीओ में फ़िलहाल नहीं हो रहा वाहनों का पंजीयन

Advertisement
  • सिस्टम अपग्रेडेशन के चलते 16 जनवरी से पंजीयन स्थगित
  • फरवरी के पहले हफ्ते में दोबारा शुरु होने का अनुमान

RTO nagpur
नागपुर:
प्रादेशिक परिवहन विभाग यानी आरटीओ के नागपुर दफ्तर में इन दिनों तकनीकी प्रणाली अद्यतन (सिस्टम अपग्रेडेशन) की जा रही है, इसलिए 16 जनवरी से दुपहिया वाहनों का पंजीयन फ़िलहाल स्थगित है। अनुमान है कि फरवरी महीने के पहले हफ्ते तक सिस्टम अपग्रेडेशन का कार्य पूर्ण हो जाएगा और फिर पंजीयन प्रक्रिया सुचारु हो सकेगी।

शहर के एक दुपहिया विक्रेता के अनुसार आरटीओ में जनवरी के पहले हफ्ते से ही दुपहिया वाहनों की पासिंग और पंजीयन की प्रक्रिया अत्यंत सीमित कर दी गयी थी और 10 जनवरी से यह काम पूरी तरह स्थगित है।

सूत्रों के अनुसार महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के परिवहन विभाग को पंजीयन प्रणाली में कुछ बदलाव के निर्देश दिए हैं, इसी के चलते प्रादेशिक परिवहन विभाग के सभी दफ्तर की तकनीकी प्रणाली अद्यतन की जा रही है।

Gold Rate
Aug 13 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,36,100/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

पंजीयन शुल्क में भी बढ़ोत्तरी
ज्ञात हो कि 26 दिसंबर 2016 के बाद खरीदे गए दुपहिया वाहनों पर पंजीयन शुल्क बढ़ा दिया गया है। नकद खरीदे गए वाहनों पर 240 रुपए अधिभार और ऋण पर लिए गए वाहनों पर 640 रुपए अधिभार लगाया गया है। बढ़े हुए अधिभार को लेकर अक्सर वाहन विक्रेताओं और आरटीओ दफ्तर में ठनी रहती है। कहा जा रहा है कि सिस्टम अपग्रेडेशन से अधिभार को लेकर टकराव खत्म हो जाएगा, क्योंकि पुराने सिस्टम में अधिभार दर्ज नहीं होता लेकिन आरटीओ दफ्तर अलग से रसीद काटकर अधिभार वसूलता रहा है, टकराव की यही वजह है।

पंजीयन नहीं होने से वाहन चालकों की फजीहत
आरटीओ से फ़िलहाल दुपहिया वाहनों का पंजीयन स्थगित होने के चलते नए वाहन खरीदने वाले ग्राहकों की फजीहत हो रही है। पंजीयन नहीं होने से सड़क पर बिना नंबर प्लेट के वाहन दर्जनों की संख्या में दौड़ रहे हैं। पंजीयन और इंस्योरेंस दस्तावेज नहीं होने से वाहन चालकों को ट्रैफिक पुलिस से फटकार मिल रही है और उनका चालान भी कट रहा है।

Advertisement
Advertisement
लॉज की आड़ में कथित देह व्यापार का खेल! नाबालिग समेत तीन महिलाएं मिलीं, लॉज का संचालक और गिरफ्तार..

लॉज की आड़ में कथित देह व्यापार का खेल! नाबालिग समेत तीन...

राजापेठ हादसे के बाद नागरिकों का फूटा गुस्सा #vidarbhanews #amravati #newsupdate #vidarbha

राजापेठ हादसे के बाद नागरिकों का फूटा गुस्सा #vidarbhanews #amravati #newsupdate #vidarbha

ATM में शातिर ठग का खेल! असली कार्ड रखा, दूसरा थमाया #NagpurNews #Crime #ATMFraud #ATMScam #news

ATM में शातिर ठग का खेल! असली कार्ड रखा, दूसरा थमाया #NagpurNews...

दूषित पानी से पांच दिनों में 45 लोग बीमार #vidarbhanews #gondia #newsupdate #vidarbha

दूषित पानी से पांच दिनों में 45 लोग बीमार #vidarbhanews #gondia #newsupdate...

मरे बंदर को कचरा गाड़ी में! नगर परिषद पर उठे सवाल #Savner #NagpurNews  #MonkeyDeath #AnimalRights

मरे बंदर को कचरा गाड़ी में! नगर परिषद पर उठे सवाल #Savner...

जरांगे की राजघरानों से गजट खोलने की सीधी मांग #maharashtranews #satara #newsupdate #maharashtra

जरांगे की राजघरानों से गजट खोलने की सीधी मांग #maharashtranews #satara #newsupdate...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges