Published On : Thu, Sep 7th, 2017

22 हजार से ज्यादा नए स्नातक मतदाताओंका हुआ पंजीयन

Advertisement

Nagpur University
नागपुर
: राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय समेत अनेक विश्वविद्यालयों में सीनेट के चुनाव को लेकर स्नातक सदस्य के 10 जगहों के लिए स्नातक मतदातावाओं का मंगलवार तक रजिस्ट्रेशन किया गया. जिसके अनुसार 22 हजार 665 नए मतदाताओं के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने किए जाने की जानकारी सामने आई है. अब तक विश्वविद्यालय के पास आवेदन की 6 हजार से ज्यादा “हार्डकॉपी” जमा की गई है. हार्डकॉपी जमा करने की अंतिम तारीख 7 सितम्बर है.

इसके बाद रजिस्ट्रेशन करनेवाले मतदाताओं का दोबारा पंजियन के लिए ‘बी फॉर्म’ भरने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 12 जुलाई से की गई थी. 11 अगस्त तक स्नातक मतदाताओं को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने थे. और उसके बाद 16 अगस्त तक निर्धारित शुल्क समेत आवेदन की हार्डकॉपी विश्वविद्यालय के पास जमा करानी थी. लेकिन ऑनलाइन फॉर्म भरते समय, स्नातक धारियों को अनेक तकनिकी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था.

जिसके कारण विभिन्न विद्यार्थी संघटनाओं की ओर से रजिस्ट्रेशन की मियाद बढ़ाने की मांग की गई थी. इसके बाद 28 अगस्त तक मियाद बढ़ाई गई थी. साथ ही 31 अगस्त तक स्नातक मतदाताओं को “हार्डकॉपी” समेत अपने जरूरी कागजात नागपुर विश्वविद्यालय में जमा करवाने थे. लेकिन वेबसाइट पर पुराने रेजिस्टर्ड मतदाताओ की जानकारी वाली सॉफ्टकॉपी भी देने की जानकारी सामने आई थी. जिसके बाद 28 अगस्त सुबह तक रजिस्ट्रेशन किए हुए आवेदन की कॉपी पीडीएफ फाइल में नहीं आ रही थी. जिसके कारण विद्यार्थियों को और परेशानी हुई थी. यह कारण आगे रख विद्यार्थी संग्राम परिषद, पदवीधर महासंघ, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कुलगुरु से फिर मियाद बढ़ाने की मांग की थी. जिसके बाद कुलगुरु डॉ. सिध्दार्थविनायक काणे ने 5 सितम्बर तक मियाद बढ़ायी थी. पिछले सात दिनों से विद्यार्थी और शिक्षक संगठन बड़ी तादाद में रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं. गुरुवार को हार्डकॉपी जमा कराने का आखरी दिन होगा.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.