Published On : Fri, Nov 1st, 2019

भाजपा को लेकर संजय राउत ने कहा- अगर शिवसेना चाहे तो बहुमत जुटाकर सरकार बना सकती है

Advertisement

नागपुर: महाराष्ट्र में सरकार के गठन को लेकर भाजपा और शिवसेना के बीच तनातनी जारी है. शुक्रवार को एक बार फिर से शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा, ‘‘अगर शिवसेना ने निर्णय कर लिया तो महाराष्ट्र में स्थायी सरकार गठन के लिए बहुमत जुटा सकती है.’’

उन्होंने यह भी कहा, ‘‘राज्य की जनता चाहती है कि जो भाजपा-शिवसेना के बीच 50-50 का फॉर्मूला तय हुआ था, उसी पर बात आगे बढ़े. अगर ऐसा नहीं होता तो फिर उद्धव जी और हमारे पास कोई विकल्प नहीं बचता.’

इससे पहले गुरुवार शाम को संजय राउत ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की थी. इसके बाद से राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई कि राज्य में सरकार गठन में राकांपा महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है. राउत के मुलाकात के बाद शरद पवार के आवास पर राकांपा नेताओं की बैठक भी हुई. इसमें सुप्रिया सुले, धनंजय मुंडे और अजित पवार शामिल हुए. हालांकि, इस बैठक के बाद पार्टी की ओर से बयान दिया गया कि हमें विपक्ष में बैठने के लिए जनादेश मिला है.

इधर, भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने एक चैनल से बातचीत में कहा, ‘‘राज्य का मुख्यमंत्री उनका होगा. यह शिवसेना की इच्छा है. हर व्यक्ति अपनी इच्छा रख सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि दीपावली की छुट्टियों के कारण सरकार गठन को लेकर शिवसेना से चर्चा में देरी हुई. मुख्यमंत्री तो देवेंद्र फडणवीस ही होंगे.चर्चा इसके अलावा होनी है. सत्ता को लेकर 50-50 का फॉर्मूला सिर्फ मीडिया में आया है. हमारे बीच ऐसी कोई बात नहीं हुई थी.’’

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.