Published On : Mon, Jul 1st, 2019

जमाना 4जी का फिर भी कॉल ड्रॉप और नेटवर्क कंजेशन से परेशान यूजर्स

Advertisement
mobile towers

File Pic

नागपुर: देश भर में मोबाइल टावरों का जाल बिछ चुका है. 4जी के बाद अब 5 जी नेटवर्क की तैयारियां की जा रही हैं. टेलीकॉम कंपनियां बड़े बड़े दावे कर रही हैं. इन सब में सबसे बड़ा दावा नेटवर्क को लेकर किया जाता है. शहर में भी टेलीकॉम कंपनियों के कई टावर हैं, बावजूद इसके नागपुर जैसे महानगर में भी लो नेटवर्क की समस्याओं से ग्राहक परेशान हैं.

पिछले कई दिनों से सभी टेलीकॉम कंपनियों का नेटवर्क बहुत खराब चल रहा है. इसके कारण कॉल ड्रॉप की समस्या तो बढ़ ही गई हैं. किसी भी कंपनी के नंबर पर सही ढंग से बात नहीं हो पा रही है. बात कटने पर लोगों को बार-बार फोन करना पड़ रहा है. शहर में जगह-जगह खुदाई होने के कारण टेलीकॉम कंपनियों की केबल बार-बार कट जाना भी एक वजह बताई जा रही है. इससे मोबाइल का नेटवर्क खराब होता जा रहा है. कब किस टेलीकॉम कंपनी का नेटवर्क मोबाइल से गायब हो जाएगा किसी भी ग्राहक को पता नहीं चल पाता.

शहर सीमा से लगे इलाकों मसलन हुडकेश्वर, गोरेवाड़ा, गोधनी के अलावा शहर के बीच में भी नागरिकों को मोबाइल नेटवर्किंग की समस्याओं से परेशान होना पड़ रहा है. इस बारे में जब भी ग्राहक कस्टमर केयर वालों से बात करते हैं तो उन्हें एक ही जवाब मिलता है कि काम शुरू है. लेकिन कई महीनों से इसी तरह का जवाब मिलने की वजह से ग्राहक भी काफी परेशान हो चुके हैं. हुडकेश्वर के नागरिकों ने इस समस्या को लेकर अपनी व्यथा बताई है. जिसमें उन्होंने बताया कि परिसर के नागरिक जिनके पास मोबाइल है वे मोबाइल नेटवर्किंग की समस्या से परेषान हो चुके हैं.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.