Published On : Thu, May 18th, 2017

नहीं रहीं बॉलीवुड की ‘एक और मां’, रीमा लागू की हार्ट अटैक से मौत

Advertisement

Mumbai: कई हिंदी फिल्मों में मां का किरदार निभाने वाली चरित्र अभिनेत्री रीमा लागू की हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई। । दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्‍पताल में ही उन्होंने अंतिम सांस ली।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रीमा को देर रात हार्ट अटैक आया था। उन्होंने 3 बजकर 15 मिनट पर उनका निधन हो गया। आज दोपहर 2 बजे ओशिवरा में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बता दें कि रीमा लागू ने कई फिल्मों सलमान खान के साथ काम किया है। रीमा लागू ‘हम आपके हैं कौन’, ‘कुछ-कुछ होता है’ और ‘हम साथ-साथ हैं’ जैसी हिट फिल्मों में मां का रोल निभा चुकी हैं।

Gold Rate
Apr 22 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,53,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,51,000/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

मा लागू मराठी और हिंदी फिल्मों के अलावा टीवी पर भी काम कर चुकी हैं। इन दिनों रीमा लागू महेश भट्ट के टीवी शो ‘नामकरण’ में काम कर रही थीं।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement