Published On : Mon, Oct 27th, 2014

देसाईगंज : नायब तहसीलदार ने दलाल को रंगेहाथों दबोचा

Advertisement

Panchanama-kartana
देसाईगंज (गडचिरोली)।
स्थानीय तहसील कार्यालय में दलालों की नायब तहसीलदार ने आकस्मिक जाँच कर दलाल को राशन कार्ड बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया. पकड़ाए दलाल के होश फख्ता हो गये. विदित हो कि, कई दिनों से दलालों तथा अधिकारियों की साठगांठ से राशन कार्ड बनाकर देने लोगों से धन उगाही की जा रही थी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाल ही में नायब तहसीलदार को कार्यालय में दलालों की सक्रियता से लोगों से राशन कार्ड बना कर देने के एवज मैं धन उगाही की शिकायतें मिल रही थी. राशन कार्ड को लेकर लोगों की भीड़ देखकर तहसील के अधिकारी कार्ड बनाने में लेट लतीफ़ कर दलालों के मार्फ़त लोगों को राशन कार्ड बनाने पर मज़बूर कर धन उगाही कर रहे थे. अंततः किसी भुक्तभोगी ने इस कारगुजारी की शिकायत नायब तहसीलदार से कर दी. इसी का संज्ञान लेकर तहसीलदार ने उक्त कार्यवाही की. धरे गए दलाल से विशेष कार्यकरी अधिकारी का स्टाम्प जप्त किया, जबकि उक्त अधिकारी की समयसीमा समाप्त हो गई थी. इस कार्रवाई  के बाद तहसील कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है. वहीं भुक्तभोगी इस मिली भगत का पुरजोर भर्तस्ना करते हुए दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं. वही दलालों से तहसील को मुक्त करने की मांग चरम पर है. अब देखना यह है कि क्या इस धर पकड़ के बाद व्यवस्था में कोई परिवर्तन होगा अथवा नही?
card-Banvitana.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.