Published On : Wed, Jun 1st, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

रंगनाथस्वामी नगरी सहकारी पत संस्था में भर्ती घोटला

Advertisement

– राष्ट्रीय मजदुर कांग्रेस के राष्ट्रिय संगठन सचिव का संगीन आरोप,किया महाराष्ट्र राज्य मागासवर्गीय आयोग से शिकायत

नागपुर – राष्ट्रीय मजदुर कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन सचिव आबिद हुसैन ने पुणे स्थित महाराष्ट्र राज्य मागासवर्गीय आयोग से वणी की श्री रंगनाथस्वामी नागरी सहकारी पत संस्था में पदाधिकारियों द्वारा कर्मचारी भर्ती में पिछले डेढ़ दशक से की जा रही अफरातफरी की लिखित शिकायत की.

हुसैन ने आयोग को जानकारी दी कि वे खुद उक्त संस्था के सदस्य हैं,संस्था का कार्यक्षेत्र सम्पूर्ण महाराष्ट्र हैं.संस्था में पिछले 15 वर्षो से कर्मचारी भर्ती में नियमों को दरकिनार कर पक्षपात किया जा रहा हैं.

Advertisement

संस्था के पदाधिकारी अपने मर्जी से अपने समक्ष जाति के उम्मीदवारों को नौकरी भर्ती में प्रधानता दे रहे हैं.

उक्त प्रकरण की निष्पक्ष व नियमानुसार सूक्षम जाँच की जाए,जाँच में दोषी पाए जाने वाले पदाधिकारी आदि पर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग हुसैन ने आयोग से की.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.