Published On : Mon, Jun 20th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

नासुप्र के रिक्त पदों पर भर्ती शीघ्र

Advertisement

– 2 नए विभागीय कार्यालयों के निर्माण के प्रस्ताव को हरी झंडी दी विश्वस्त मंडल ने

नागपुर – शहर में बड़ी संख्या में बेरोजगार युवा हैं. पिछले दो साल में कोरोना के कारण किसी भी सरकारी-गैरसरकारी स्तर पर सम्बंधित विभागों में भर्ती नहीं हुई है। नतीजतन, खासकर नागपुर सुधर प्रन्यास जैसे महत्वपूर्ण ट्रस्ट के विभिन्न विभागों में रिक्तियों की संख्या में वृद्धि हुई है। इसलिए, इस ट्रस्ट के विभिन्न विभागों के रिक्त पदों की भर्ती करने का निर्णय लिया है। इससे युवाओं को रोजगार मिलेगा।साथ ही नासुप्र के दो नए कार्यालय भी बनेंगे।

भविष्य में नागपुर सुधार प्रन्यास में भर्ती की जाएगी। इसलिए सदर स्थित मौजूदा कार्यालय में पार्किंग की बड़ी समस्या को देखते हुए सक्करदरा व उमरेड रोड पर नासुप्र के दो नए कार्यालय बनाए जाएंगे. हाल ही में नागपुर सुधार प्रन्यास के विश्वस्त मंडल ने नए कार्यालय के निर्माण को मंजूरी दी। इसके अलावा, पूर्व नागपुर में प्राथमिक विद्यालय और विकलांगों के लिए थीम पार्क के विकास के लिए भी हरी झंडी दी।

बैठक में नासुप्र अध्यक्ष एवं एनएमआरडीए आयुक्त मनोज कुमार सूर्यवंशी, मनपा आयुक्त राधाकृष्णन बी, विश्वस्त विधायक विकास ठाकरे, विश्वस्त संदीप इटकेलवार, नगर नियोजन की सह निदेशक सुप्रिया थुल ने भाग लिया. नासुप्र विश्वस्तों की बैठक में केंद्र सरकार के कोष से पूर्व नागपुर के पारडी क्षेत्र के सूर्यनगर में विकलांगों के लिए प्राथमिक विद्यालय एवं थीम पार्क स्थापित करने की स्वीकृति दी गयी.

Advertisement

गुंठेवारी के तहत नासुप्र द्वारा नियमित लेआउट में खुले स्थान और सार्वजनिक उपयोग के स्थान पर एक बड़ा वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। नासुप्र के ऑफिस में अब काफी भीड़ है। जनप्रतिनिधि आते हैं तो वाहनों को खड़ा करने के लिए जगह की समस्या होती है। इसके अलावा भविष्य की रिक्त पदों की भर्ती भी प्रस्तावित है। इसलिए विश्वस्त मंडल ने सक्करदरा और उमरेड रोड पर नासुप्र के दो नए कार्यालयों के निर्माण को मंजूरी दी.

उल्लेखनीय यह है कि बस टर्मिनल के लिए जगह आवंटित करते समय नियमों का पालन न करने पर सम्बंधित बिल्डर को नोटिस जारी करने के प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई। विश्वस्त मंडल ने उमरेड रोड पर आधे-अधूरे रुके हुए खेल परिसर के लिए सरकार से निधि की मांग करने पर भी सहमति जताई.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.